[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Aaj Ka Rashifal Aaj Ka Rashifal,21 नवंबर 2023: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal,21 नवंबर 2023: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

0
Aaj Ka Rashifal,21 नवंबर 2023: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal,21 नवंबर 2023: आज तारीख है 21 नवंबर 2023 दिन मंगलवार और आप अपना दैनिक राशिफल  जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.

देखें आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो मन में संशय की स्थिति उत्पन्न होगी और विश्वास में कमी आएगी. ऐसे में किसी सीनियर का मार्गदर्शन काम में आएगा.स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है. प्रॉपर्टी ब्रोकर्स समय का लाभ ले सकते हैं. भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. रोजगार में वृद्धि होगी. धनार्जन सुगम होगा.

 लकी नंबर-   3
लकी कलर-संतरी

Also Read: Aries Horoscope Today: आज का मेष राशिफल 21 नवंबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
घर की बात को बाहर ना कहे. पेट संबंधी समस्या हो सकती है इसलिये बाहर का खाना बिल्कुल ना खाए. घर का बना हल्का भोजन करें.पठन-पाठन व लेखन आदि कामों में मन लगेगा. सफलता प्राप्त होगी. किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. मस्तिष्क में नए-नए विचार आएंगे. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी.

 लकी नंबर – 1
 लकी कलर -स्लेटी

Also Read: Taurus Horoscope Today: आज का वृषभ  राशिफल 21 नवंबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
प्रेम संबंधो में खटास उत्पन्न होगी और आपका ध्यान भी इधर-उधर भटकेगा. किसी अनजान व्यक्ति के साथ आपका झगड़ा भी हो सकता हैं जिससे तनाव होगा.कम मेहनत से ही कार्यसिद्धि होगी. काफी समय से रुके कार्य पूर्ण होने से प्रसन्नता रहेगी. कार्य की प्रशंसा होगी. नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे.

लकी नंबर-6

 लकी कलर-भूरा

Also Read: Gemini Horoscope Today: आज का मिथुन राशिफल 21 नवंबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
काम में सफलता मिलेगी और अचानक से धन लाभ हो सकता है. अनजान व्यक्ति के साथ निजी बातों को साझा करने से बचें.घर में भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी. निवेश आदि मनोनुकूल लाभ देंगे. प्रमाद न करें. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. भागदौड़ रहेगी.

 लकी नंबर-  2
 लकी कलर -लाल

Also Read: Kark Horoscope Today: आज का कर्क राशिफल 21 नवंबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अकेलापन महसूस होगा जिस कारण मन अशांत रहेगा. किसी मित्र के साथ कुछ समय व्यतीत करें या बाहर घूमने निकले. भगवान के सामने ध्यान लगाए.नए मित्र बनेंगे. नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी. अच्‍छी खबर मिलने से प्रसन्नता रहेगी. पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा. आय में वृद्धि होगी. शत्रु सक्रिय रहेंगे. किसी भी तरह के विवाद में भाग न लें.
लकी नंबर- 6
लकी कलर-पीला

Also Read: Leo Horoscope Today: आज का सिंह राशिफल 21 नवंबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
घर में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता हैं जिस कारण सभी का मन थोड़ा उदास रहेगा. धैर्य से काम ले और अपने शब्दों का चुनाव सही से करे.भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी. निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें. नौकरी में कार्यभार रहेगा. कारोबार अच्‍छा चलेगा. पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा.

 लकी नंबर – 1
 लकी कलर – हरा

Also Read: Virgo Horoscope Today: आज का कन्या राशिफल 21 नवंबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
घर में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता हैं जिस कारण सभी का मन थोड़ा उदास रहेगा. धैर्य से काम ले और अपने शब्दों का चुनाव सही से करे.आर्थिक नीति का परिवर्तन सुखद रहेगा. कई तरह के लाभ प्राप्त होंगे. किसी बड़े कार्य को करने की योजना बनेगी. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नए काम मिल सकते हैं.

 लकी नंबर –   1
 लकी कलर –   हरा

Also Read: Libra Horoscope Today: आज का तुला राशिफल 21 नवंबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
भाई-बहन के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. व्यापार में घाटा हो सकता हैं. मन में किसी बात को लेकर उलझन वाली स्थिति बनी रहेगी.महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें. स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है. समय शीघ्र ही बदलेगा. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे. वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें.

लकी नंबर –  4
 लकी कलर –काला

Also Read: Scorpio Horoscope Today: आज का वृश्चिक राशिफल 21 नवंबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
नौकरी में कुछ दबाव का सामना करना पड़ सकता हैं जिस कारण मन भारी रहेगा. घर में समय कम देने के कारण दूरियां बढ़ सकती हैं.शारीरिक कष्ट की आशंका प्रबल है अत: लापरवाही न करें. अध्यात्म तथा तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी. किसी विद्वान व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. राजकीय सहयोग प्राप्त होगा.

 लकी नंबर – 2

 लकी कलर-
श्वेत

Also Read: Sagittarius Horoscope Today: आज का धनु राशिफल 21 नवंबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
किसी के साथ अनबन हो सकती हैं जो एक बड़ी लड़ाई का रूप ले सकती हैं. इसलिये पहले से ही सावधान रहे और किसी के भी साथ उलझने से बचे.व्ययवृद्धि होगी. बजट बिगड़ेगा. दूसरों से अपेक्षा पूरी नहीं होगी. कार्य की गति धीमी रहेगी. नौकरी में कार्यभार रहेगा.

 लकी नंबर – 9
 लकी कलर-गुलाबी

Also Read: Capricorn Horoscope Today: आज का मकर राशिफल 21 नवंबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कोई बात मन ही मन में परेशान करेगी लेकिन आप किसी से कह नहीं पाएंगे. ऐसे में अपना ध्यान एक जगह एकाग्र करें और शांत मन से उसे हल करने का प्रयास करें.रुका पैसा मिल सकता है. यात्रा में जल्दबाजी न करें. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. सभी कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे. घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. उत्साह बना रहेगा. समय की अनुकूलता का लाभ लें.

 लकी नंबर – 8

 लकी कलर – नारंगी

Also Read: Aquarius Horoscope Today: आज का कुम्भ राशिफल 21 नवंबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन थोड़ा नीरस रहेगा और कुछ नही करने का मन करेगा. आलस ज्यादा होगा और काम कम. घर में मेहमान भी आ सकते हैं.पारिवारिक मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है. कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ता‍व मिल सकता है. नौकरी में प्रमोशन इत्यादि मिल सकता है. घर-बाहर उत्साह व प्रसन्नता का वातावरण रहेगा.

लकी नंबर -7
 लकी कलर-आसमानी

Also Read: Pisces  Horoscope Today: आज का  मीन राशिफल 21 नवंबर 2023, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

Previous article World Television Day 2023: आज है वर्ल्ड टेलीविजन डे, जानें J L Baird के इस आविष्कार से जुड़ी जरूरी बातें
Next article Hanuman Ji Ki Aarti: मंगलवार के दिन जरूर करें हनुमान जी की आरती, सभी कष्टों से मिलेगी राहत
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel