[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Aaj Ka Rashifal Aaj Ka Rashifal,16 फरवरी 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal,16 फरवरी 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

0
Aaj Ka Rashifal,16 फरवरी 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 16 फरवरी 2024 : मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें. आज तारीख है 16 फरवरी 2024 दिन शुक्रवार और आप अपना दैनिक राशिफल  जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
छोटी कक्षा के छात्रों का मन पढ़ाई में ज्यादा लगेगा लेकिन यदि आप 11वीं या 12वीं कक्षा में हैं तो आप अपने भविष्य को लेकर योजना बनायेंगे. ऐसे में आप ऐसे विषयों पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे जो भविष्य में आपके काम आ सकते हैं.उधार दिया धन मिलने से राहत हो सकती है. जीवनसाथी का सहयोग उलझे मामले सुलझाने में सहायक हो सकेगा. वाहन सावधानी से चलाएँ.

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सरकारी अधिकारियों को आज के दिन अपने लिए नए क्षेत्र चुनने होंगे जिससे उनके अनुभव में वृद्धि होगी. प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों का मन भी नयी चीज़ों के प्रति आकर्षित होगा जिससे उनका मन अपने काम में नही लगेगा. आप अपने काम के प्रति चिढ़चिढ़ा रवैया भी अपना सकते हैं.कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. व्ययवृद्धि होगी. तनाव रहेगा. अपरिचितों पर विश्वास न करें.

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन लाभ कमाने के लिए आपको ज्यादा परिश्रम करने की आवश्यकता हैं. भाई या बहन का भी साथ मिल सकता हैं जिससे आपको सहायता मिलेगी. इस दौरान आप थकान का भी अनुभव कर सकते हैं जिससे मानसिक तनाव भी हो सकता है.बेरोजगारी दूर होगी. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी. जोखिम न लें. क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें.

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
छात्रों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा व उन पर अपने माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा. कुछ क्षेत्रों में उन्हें असफलता हाथ लग सकती हैं लेकिन आत्म-विश्वास पहले की तुलना में मजबूत होगा. ऐसे समय में किसी भी समस्या का डटकर सामना करे.
रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है. पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी. लाभदायक समाचार मिलेंगे.

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 2
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
यदि आप शेयर बाजार में पैसो को निवेश करते रहते है तो आज के दिन संभल कर पैसा लगाए क्योंकि कही से बड़ा नुकसान होने की संभावना है. ऐसे में पहले से ही इस बात का ध्यान रखे और पैसे लगाने से पहले उस शेयर के बारे में अच्छे से जाँच-पड़ताल अवश्य कर ले.भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभ देंगे. रोजगार मिलेगा. शत्रु भय रहेगा. निवेश व नौकरी लाभ देंगे. व्यापार अच्छा चलेगा.

शुभ रंग: महरून

शुभ अंक: 7
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपका अपनी माता के साथ वैचारिक रूप से मतभेद हो सकता हैं जिससे घर में तनाव का माहौल रहेगा. इस दौरान आपकी माता का स्वास्थ्य भी खराब रह सकता हैं जिससे मन विचलित रहेगा.अतिथियों का आवागमन रहेगा. उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी. स्वाभिमान बना रहेगा.

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
यदि आपको पहले से कोई समस्या हैं तो आज के दिन उससे आराम मिलेगा तथा स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा. बीपी और शुगर के रोगी बाहर का खाना खाने से बचे और घर पर भी पोष्टिक आहार का ही सेवन करे.चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. कुसंगति से हानि होगी.

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 9

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
यदि आप अपने साथी से दूर हैं तो उन्हें आपकी चिंता रहेगी. ऐसे में स्वयं के स्वभाव को सरल रखे तथा अहंकार को अपने ऊपर हावी न होने दे.रोमांस में समय बीतेगा. मेहनत का फल मिलेगा. कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा.

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
जिनका विवाह नही हुआ हैं उन्हें आज के दिन किसी के ऊपर आकर्षण का भाव आ सकता हैं. आप उनसे अपने दिल की बात कहना चाहेंगे लेकिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न ले अन्यथा यह आपके लिए हानिकारक सिद्ध होगा.

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 8
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
कॉलेज में पढ़ रहे छात्र अपने लिए नए मार्गदर्शक की खोज में रहेंगे जिससे वे अपना लक्ष्य निर्धारित कर सके. आपको कही से काम करने का अवसर प्राप्त होगा जिसे हाथ से न जाने दे क्योंकि भविष्य की दृष्टि से यह आपके लिए सहायक सिद्ध होगा.

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 7

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आप अपने प्रेम जीवन के प्रति नीरस भाव रखेंगे तथा साथी के प्रति रुचि कम होगी. किंतु आपका पार्टनर आपको भलीभांति समझेगा जिससे उनका साथ आपको मिलेगा.विवाद न करें. सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी. आर्थिक अनुकूलता रहेगी. रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा. राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं.

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 1

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
सरकारी अधिकारियों के लिए आज का दिन आपाधापी से भरा हो सकता हैं तथा काम के बोझ के कारण उन्हें तनाव भी होगा. आपके अंदर दया का भाव जागृत होगा जो समाज सेवा की प्रेरणा देगा.नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. मान-सम्मान मिलेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें.

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

Previous article India Export Data: लाल सागर में समस्या के बाद भी बढ़ा भारत का निर्यात, व्यापार घाटा नौ माह के निचले स्तर पर पहुंचा
Next article 16  february 2024 Ka Love Rashifal: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें लव राशिफल
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel