[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 15 मार्च 2026: इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें किसका दिन रहेगा शानदार

आज का राशिफल 15 मार्च 2026: इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें किसका दिन रहेगा शानदार

0
आज का राशिफल 15 मार्च 2026: इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें किसका दिन रहेगा शानदार
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 March 2026: आज ग्रहों की स्थिति बड़ी विचित्र है. एक ओर मीन राशि में सूर्य, शनि और शुक्र की युति ‘त्रिग्रही योग’ बना रही है, तो दूसरी ओर कुम्भ राशि में मंगल, बुध और राहु का जमावड़ा है. चंद्रमा आज शनि की राशि मकर में गोचर कर रहे हैं. ग्रहों की यह चाल आपके जीवन में क्या उथल-पुथल मचाएगी, आइए ज्योतिषाचार्य दीप्ती शर्मा से जानते हैं क्या कहते हैं आपके राशियों का भविष्य

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के दशम भाव में स्थित चंद्रमा और लाभ भाव में मौजूद मंगल आपकी करियर में बड़ी छलांग लगाने का मौका देंने वाले है. करियर की बात करें तो आज व्यापारियों के लिए यह दिन लाभकारी रहेगा , पुराने सौदे आज पूरे होंगे. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ आपसी तालमेल बना रहेगा. आज आपके हड्डियों में हल्का दर्द महसूस हो सकता है, लेकिन ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल

वृष राशि: आज आपको सावधानी बरतनी होगी. आज आपको सावधान रहना होगा क्योंकि आपकी राशि के भाग्य भाव में स्थित चंद्रमा और लाभ भाव में मौजूद शनि-सूर्य की युति धन हानि का योग बना रहें है. करियर की बात करें तो आज आपको निवेश के मामलों में आज का दिन ‘खतरे का संकेत’ दे रहा है, किसी पर भरोसा न करें. लव लाइफ की बात करें तो जीवनसाथी के साथ पुराने विवाद फिर से उभर सकते हैं. हेल्थ की बात करें तो खान-पान में लापरवाही आपको ‘खतरे का संकेत दे रही है.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हरा

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है क्योंकि आपकी राशि में स्थित देव गुरु बृहस्पति और नवम भाव के बुध आपकी बुद्धि को नई दिशा देंगे. करियर की बात करें तो आज सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है. आज प्रेम संबंधों में नया मोड़ आएगा और नजदीकियाँ बढ़ेंगी. हेल्थ की बात करें तो आप खुद को मानसिक रूप से बहुत हल्का और प्रसन्न महसूस करेंगे.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला

कर्क राशि: आज का दिन आपके धैर्य की अग्निपरीक्षा ले सकता है क्योंकि आपकी राशि के सप्तम भाव में स्थित चंद्रमा और अष्टम भाव में मौजूद राहु-मंगल की युति दुर्घटना या चोट का भय दे रही है. करियर की बात करें तो आज कार्यक्षेत्र में अचानक कोई बड़ा बदलाव आपको परेशान में डाल सकता है. आज आपको पार्टनर के साथ बातचीत करते वक्त ‘वाणी पर नियंत्रण’ रखना होगा, वरना रिश्ता टूट सकता है. आज आप खान-पान पर विशेष ध्यान दे.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद

सिंह राशि: आज का सवेरा आपके लिए नई खुशियाँ लेकर आएगा क्योंकि आपकी राशि में स्थित केतु और सप्तम भाव में मौजूद बुध-शुक्र का प्रभाव आपके व्यक्तित्व को निखारेगा. करियर की बात करें तो साझेदारी में किया गया काम आज आपको भारी मुनाफा दे सकता है. लव लाइफ की बात करें तो आज लव पार्टनर के साथ विवाह की चर्चा आगे बढ़ सकती है. हेल्थ की बात करें तो पुराने रोगों से मुक्ति मिलने का योग बन रहा है.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा

कन्या राशि: आज का दिन चुनौतियों से भरा रहगा, सावधान रहें क्योंकि आपकी राशि के छठे भाव में चंद्रमा और मंगल का गोचर गुप्त शत्रुओं को सक्रिय कर रहा है. आज ऑफिस में आपके खिलाफ कोई साजिश रची जा सकती है, अपने दस्तावेजों को संभाल कर रखें. आज पार्टनर की नाराजगी आपके दिन को थोड़ा तनावपूर्ण बना सकती है. आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हरा

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के पंचम भाव में चंद्रमा और छठे भाव में स्थित शुक्र-शनि आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे. करियर की बात करें तो आज कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है. लव लाइफ की बात करें तो आज सिंगल लोगों के जीवन में कोई खास व्यक्ति आ सकता है. हेल्थ की बात करें तो मानसिक शांति के लिए आज का दिन उत्तम है.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गुलाबी

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा नही रहेगा क्योंकि आपकी राशि के चतुर्थ भाव में राहु-मंगल का ‘अंगारक प्रभाव’ घर की सुख-शांति भंग कर सकता है. करियर की बात करें तो आज जमीन-जायदाद के मामलों में कोई भी दस्तखत करने से बचें, वरना भारी नुकसान हो सकता है. लव लाइफ की बात करें तो मां की सेहत को लेकर पार्टनर के साथ थोड़ी तनाव हो सकता है. हेल्थ की बात करें तो छाती में जकड़न या दिल की धड़कन बढ़ने जैसी समस्या हो सकती है.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नीला

धनु राशि: आज सफलता आपके कदम चूमेगी क्योंकि आपकी राशि के तृतीय भाव में चंद्रमा और चतुर्थ भाव के सूर्य-शुक्र आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि करेंगे. करियर की बात करें तो आज मीडिया या मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन ‘बेहद शानदार’ रहने वाला है. आज पार्टनर के साथ छोटी दूरी की यात्रा का योग है. आज आप शारीरिक रूप से बहुत फुर्तीला महसूस करेंगे.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला

मकर राशि: आज धन के मामले में दिन मिला-जुला रहेगा क्योंकि आपकी राशि में चंद्रमा का संचार और द्वितीय भाव में मंगल-राहु की स्थिति अचानक धन खर्च करा सकती है. करियर की बात करें तो आज आप वाणी के दम पर रुके हुए काम निकलवाने में सफल रहेंगे. लव लाइफ की बात करें तो परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा. हेल्थ की बात करें तो गले या दांतों में इन्फेक्शन की संभावना है.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: भूरा

कुम्भ राशि: आज का दिन आपके लिए ‘खतरे और लाभ’ का मिश्रण है क्योंकि आपकी राशि में मंगल, बुध और राहु की युति मानसिक भ्रम पैदा कर सकती है. करियर की बात करें तो आज जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला करियर को गलत रास्ते पर जा सकता है. लव लाइफ की बात करें तो लव लाइफ में ‘तीसरे व्यक्ति’ का हस्तक्षेप तनाव पैदा कर सकता है. हेल्थ की बात करें तो सिरदर्द और आंखों में जलन की समस्या हो सकती है.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: बैगनी

मीन राशि: आज आध्यात्मिक लाभ का दिन है क्योंकि आपकी राशि में सूर्य, शनि और शुक्र की युति आपको समाज में सम्मान दिलाएगी. करियर की बात करें तो आज खर्चों की अधिकता रहेगी लेकिन व्यापार में दुगुनी लाभ के अवसर बनेंगे. आज आप जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक कार्य में शामिल होंगे जिससे रिश्ता मजबूत होगा. आज पैरों में सूजन या नींद की कमी आपको परेशान कर सकती है.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: आसमानी

Also Read: पंचांग 15 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की एकादशी उपरांत द्वादशी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel