[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Aaj Ka Rashifal Aaj Ka Rashifal,12 फरवरी 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal,12 फरवरी 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

0
Aaj Ka Rashifal,12 फरवरी 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal,12 फरवरी 2024: आज तारीख है 12 फरवरी 2024 दिन सोमवार और आप अपना दैनिक राशिफल  जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.

देखें आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

धन संबंधी कोई भी निर्णय किसी की सहमति या परामर्श के बाद ही ले. आज के दिन सजगता और बुद्धिमता से काम लेंगे तो बेहतर रहेगा अन्यथा यह नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है. दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. घर में मेहमानों का आगमन होगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. व्यापार में लाभ होगा. निवेश शुभ रहेगा.
लकी नंबर 8

लकी कलर श्वेत

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कपड़ों के व्यापार से जुड़े लोग प्रगति करेंगे जबकि खेलकूद के सामान से जुड़े व्यापारी नुकसान में रहेंगे. घर पर कुछ परिवर्तन लाने का विचार किया जा सकता है.किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा. व्यापार में वृद्धि के योग हैं.

 लकी नंबर 1
 लकी कलर स्लेटी

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
पैरों या घुटनों के दर्द के कारण परेशान रह सकते हैं. स्वास्थ्य ढीला रहने की संभावना हैं. मन भी बेचैन रह सकता हैं तथा आलस की भावना छाई रहेगी. माता के साथ संबंधों में मजबूती आएगी.व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा. बजट बिगड़ेगा. दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें. किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें. भागदौड़ रहेगी. बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें.

लकी नंबर 6

 लकी कलर केसरी

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता हैं अन्यथा बनी बनाई बात बिगड़ जाएगी. घर का माहौल भी तनावपूर्ण रहने की संभावना हैं. ऐसे में धैर्य से काम लेंगे तो सही रहेगा.लाभ में वृद्धि होगी. पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी. निवेश शुभ रहेगा. व्यय होगा. मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा. नए संपर्क बन सकते हैं. धनार्जन होगा. कष्ट, भय, चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है.

लकी नंबर 4
 लकी कलर नीला

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पढ़ाई को लेकर सजग होने की आवश्यकता हैं अन्यथा सारी मेहनत मिट्टी में मिल जाएगी. कुछ लोग आपसे अपेक्षा रखेंगे लेकिन आपका ध्यान किसी और विषय पर ही होगा.तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे. भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी. आय में वृद्धि होगी. मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी. रोजगार प्राप्ति के योग हैं. परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है.

लकी नंबर 8

 लकी कलर पीला

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
प्रेमी को समझने का प्रयास करे क्योंकि वे आपसे कुछ कहना चाहते होंगे. खुलकर बात करेंगे तो स्थिति संभल जाएगी अन्यथा मन में कटुता का भाव आ सकता है.यात्रा सफल रहेगी. शारीरिक कष्ट हो सकता है. बेचैनी रहेगी. नई योजना बनेगी. लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं.

लकी नंबर 1

लकी कलर गुलाबी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
जो नौकरी की तलाश में हैं उन्हें किसी अपने से कुछ अच्छा ऑफर आ सकता हैं या उस दिशा में प्रगति हो सकती है. ऐसे में अपने चारो और ध्यान बनाए रखे तथा किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दे.अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है. पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है. अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है. चिंता तथा तनाव रहेंगे.

लकी नंबर 4
लकी कलर भूरा

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
स्वास्थ्य में अनुकूल परिणाम मिलेंगे तथा लंबे समय से चली आ रही बीमारी से आराम मिलेगा. कुछ दिनों से परेशान हैं तो वह समस्या भी हल हो जाएगी. मन में नयी चेतना जागृत होगी जो एक ऊर्जा को भर देगी.कोई राजकीय बाधा हो सकती है. जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें. विवाद से बचें. काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें.

 लकी नंबर 2

 लकी कलर ग्रे

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलना हो सकता हैं जो आपके जीवन को एक नयी दिशा देने का काम करेगा. मन में किसी भी चीज़ को दबाकर ना रखे तथा उनसे खुलकर बात करे.किसी की बातों में न आएं. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा. अचानक लाभ के योग हैं. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी.

 लकी नंबर 5

 लकी कलर मैरून

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

 छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्या परेशान कर सकती है. मौसमी बीमारियाँ होएंगी जिससे मन भी अशांत रहेगा. घरवालों के प्रति नरम स्वभाव आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेगा.परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है. दूसरों के झगड़ों में न पड़ें.

 लकी नंबर 3
लकी कलर आसमानी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

नौकरी से अच्छे संकेत मिलेंगे तथा कुछ नया देखने को मिलेगा. सहकर्मियों से किसी तरह का सरप्राइज मिल सकता है जो मन को आनंदित करेगा. घर पर भी आपको लेकर खुशी का भाव रहेगा.जोखिम व जमानत के कार्य टालें. शारीरिक कष्ट संभव है. व्यवसाय धीमा चलेगा. नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है. परिवार में मनमुटाव हो सकता है.

लकी नंबर 9

 लकी कलर संतरी

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन व्यापार में उन्नति का दिन है. नए ग्राहक जुड़ेंगे तथा पुराने ग्राहकों का भी आपके प्रति विश्वास मजबूत होगा. नौकरी में भी नए प्रोजेक्टस मिलने की संभावना हैं.किसी अपरिचित की बातों में न आएं. धनहानि हो सकती है. थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे. मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

लकी नंबर 7

लकी कलर हरा

Previous article भारतीय पुनर्जागरण के नायक महर्षि दयानंद सरस्वती
Next article पंडित दीनदयाल के सपनों को साकार कर रही मोदी सरकार : बाबूलाल मरांडी
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel