[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Prabhat Khabar Special क्या होगा वक्फ एक्ट का भविष्य ? जब संविधान में धार्मिक समुदायों को मिले हैं ये अधिकार…

क्या होगा वक्फ एक्ट का भविष्य ? जब संविधान में धार्मिक समुदायों को मिले हैं ये अधिकार…

0
क्या होगा वक्फ एक्ट का भविष्य ? जब संविधान में धार्मिक समुदायों को मिले हैं ये अधिकार…
क्या वक्फ एक्ट को वापस लेगी सरकार

Waqf Act controversy : वक्फ एक्ट के विरोध में कई राजनीतिक दल और मुस्लिम संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. संभावना है कि इन याचिकाओं पर 16 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. वक्फ एक्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने वालों में पहला नाम कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद का था. उनके अलावा आप विधायक अमानतुल्ला खान, डीएमके के ए राजा, एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी, मुस्लिम धर्मगुरुओं की संस्था केरल जेम-इय्यातुल उलमा और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने भी वक्फ एक्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है.

वक्फ एक्ट अब देश का कानून है और वक्फ संशोधन विधेयक से वक्फ एक्ट तक का जो सफर है, वह पूरी तरह से भारतीय संविधान में वर्णित प्रावधानों के अनुसार ही है, ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर एक्ट के किन प्रावधानों पर मुस्लिम संगठनों और राजनीतिक दलों को आपत्ति है, आखिर क्यों वे वक्फ एक्ट को असंवैधानिक बता रहे हैं और सुप्रीम कोर्ट उनकी किस तरह से सहायता कर सकता है?

संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत दाखिल की गईं हैं याचिकाएं

मुस्लिम संगठन और राजनीतिक दलों ने संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत याचिकाएं दाखिल की हैं. संविधान का  अनुच्छेद 32 अपने नागरिकों को यह अधिकार देता है कि अगर उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होता है, तो वे सीधे सर्वोच्च न्यायालय की शरण ले सकते हैं, इस लिहाज से सुप्रीम कोर्ट जाना किसी लिहाज से गलत नहीं है. इस अनुच्छेद के तहत दायर याचिकाओं में यह कहा गया है कि मुसलमानों के मौलिक अधिकारों का हनन है और उनकी धार्मिक परंपरा वक्फ पर आघात करने वाला है. भारतीय कानून के विशेषज्ञ और प्रसिद्ध शिक्षाविद्‌ फैजान मुस्तफा ने प्रभात खबर के साथ बातचीत में बताया कि कोई भी व्यक्ति संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर सकता है, इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है, लेकिन इस मामले में तत्काल राहत नहीं दी जाएगी.

असदुद्दीन ओवैसी की याचिका में क्या कहा गया है?

एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी याचिका में यह आरोप लगाया है कि वक्फ एक्ट मनमाना है और धर्म के आधार पर भेदभाव को बढ़ता है. इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार ओवैसी का यह भी आरोप है कि यह एक्ट शरीयत का उल्लंघन करता है और मुसलमानों को अपने धार्मिक संस्थानों का प्रबंधन करने से रोकता है. सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिकाओं में यह कहा गया है कि संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 का उल्लंघन करने के लिए यह बिल लाया गया है.

संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 में क्या है प्रावधान?

Waqf Act Controversy
वक्फ एक्ट का विरोध कर रहे हैं मुसलमान

संविधान का अनुच्छेद 25 और 26 दोनों ही धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़ा है. अनुच्छेद 25 में कहा गया है- ‘प्रत्येक व्यक्ति को अंतरात्मा की स्वतंत्रता तथा धर्म को ग्रहण करने, उस पर आस्था रखने, उसका पालन करने और उसका प्रचार करने की स्वतंत्रता होगी. वहीं अनुच्छेद 26 में कहा गया है – प्रत्येक धार्मिक संप्रदाय या उसके किसी भी भाग को निम्नलिखित अधिकार होंगे-

  • (क) धार्मिक कार्यों का स्वेच्छया प्रबंध करने का अधिकार
  • (ख) धर्मार्थ उद्देश्य के लिए संस्थाओं की स्थापना और उन्हें बनाए रखने का अधिकार
  • (ग) ऐसी संस्थाओं की संपत्ति प्राप्त करने का अधिकार
  • (घ) ऐसी संपत्ति का विधि के अनुसार प्रबंध करने का अधिकार

कानून विशेषज्ञ फैजान मुस्तफा बताते हैं कि अनुच्छेद 26 से जुड़े कुछ मुद्दे हैं, क्योंकि धार्मिक संप्रदायों को अपनी संपत्ति का प्रबंधन करने का अधिकार है, लेकिन राज्य उन्हें व्यवस्थित करने के लिए कानून बना सकता है.लेकिन यहां विरोध कानून बनाने का नहीं, उसके कुछ प्रावधानों को लेकर है.

क्या वक्फ एक्ट को गलत तरीके से संसद से पास कराया गया है?

वक्फ बिल के संसद में पेश होने से लेकर इसके कानून बनने तक विपक्ष सरकार पर यह आरोप लगाता रहा है कि यह बिल असंवैधानिक है और इसे पास करवाने में सरकार ने मनमानी की है. इस संबंध में हमने दो विशेषज्ञों से बात की. फैजान मुस्तफा यह कहते हैं कि वक्फ एक्ट बिलकुल कानूनी तरीके से पास हुआ है, इसमें कुछ भी  गलत नहीं है. वहीं अयोध्या नाथ मिश्रा कहते हैं कि वक्फ एक्ट बिलकुल विधायी प्रक्रियाओं के तहत पास हुआ है. बिल पहले पेश हुआ, फिर गहन विचार-विमर्श के लिए संयुक्त संसदीय समिति के पास गया. उसके बाद सुझावों को बिल में शामिल किया गया,तब जाकर बिल दोबारा संसद में पेश हुआ. दोनों सदन में बहस हुई, सभी पार्टियों को बोलने का मौका मिला और मतदान के जरिए बिल पास हुआ, इसमें कुछ भी गलत नहीं है.

वक्फ एक्ट में संशोधन का 1995 में हुआ था स्वागत, 2025 में विरोध क्यों?

वक्फ एक्ट 1954 में बना था, इसका उद्देश्य यह था कि देश में जो वक्फ संपत्तियां हैं उनका दुरुपयोग ना हो. वक्फ संपत्ति का प्रबंधन सही ढंग से हो और उसकी उचित जानकारी और इस्तेमाल हो. बावजूद इसके वक्फ संपत्ति को लेकर देश में विवाद होते रहे. 1995 में वक्फ एक्ट में संशोधन किया गया और कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए. इसके तहत एक सेंट्रल वक्फ कौंसिल की स्थापना की गई, जो राष्ट्रीय स्तर पर वक्फ पर निगरानी रखता है. वक्फ संपत्तियों का रिकॉर्ड रखता है और विवादों का निपटारा भी करता है.बावजूद इसके वक्फ से जुड़े विवाद कम नहीं हुए और वक्फ बोर्ट पर भ्रष्टाचार और अनियमितता के गंभीर आरोप लगे, जिसके बाद सरकार नया संशोधन लेकर आई, जिसमें कई तरह के प्रावधान किए गए हैं-

पहले विवादित वक्फ संपत्तियों के स्वामित्व का निर्णय वक्फ बोर्ड द्वारा किया जाता था, लेकिन अब यह अधिकार बोर्ड के पास नहीं बल्कि ​जिला कलेक्टर जैसे सरकारी अधिकारियों के पास होगा. इस प्रावधान से बोर्ड की ताकत कमजोर हुई है.

‘वक्फ बाय यूजर’ का प्रावधान हटाए जाने से नाराजगी

‘वक्फ बाय यूजर’ प्रावधान को हटाने से भी मुस्लिम समुदाय नाराज है. उनका कहना है कि पहले की व्यवस्था में यदि कोई संपत्ति लंबे समय से धार्मिक या धर्मार्थ कार्यों के लिए इस्तेमाल की जा रही थी तो उसे वक्फ संपत्ति माना जाता था, भले ही उसका कोई दस्तावेज ना हो, लेकिन अब इस प्रावधान को हटा दिया गया है, अब दस्तावेज जरूरी हो गया है. कानून के विरोधियों का कहना है कि इस प्रावधान को हटाने से कई ऐतिहासिक मस्जिदों और धार्मिक स्थलों पर खतरा उत्पन्न हो गया है. 

कानूनविद्‌ फैजान मुस्तफा का कहना है कि 1995 का संशोधन वक्फ बोर्ड को मजबूत करता था, जबकि 2025 का संशोधन उसे कमजोर करता है, यही वजह है कि इसका विरोध हो रहा है. जो अपील सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई है उनपर कोर्ट सुझाव तो नहीं दे सकता, लेकिन कुछ प्रावधानों को रद्द कर सकता है या उन्हें कमतर कर सकता है, लेकिन इसमें कई साल लगेंगे. निकट भविष्य में कुछ नहीं होने वाला है.

Also Read : पंबन ब्रिज और रामसेतु का है रामेश्वरम से खास नाता, क्यों सरकार ने बनाई थी रामसेतु को तोड़ने की योजना

बेलछी गांव में हुआ था बिहार का पहला नरसंहार, 11 दलित की हत्या कर आग में झोंक दिया गया था

क्या है ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, कैसे करता है काम?

हिंदू और मुसलमान के बीच भारत में नफरत की मूल वजह क्या है?

विभिन्न विषयों पर एक्सप्लेनर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Previous article तहव्वुर राणा केस में बड़ा मोड़! जानिए कौन हैं जज एलेना कगन जिनके फैसले ने भारत का रास्ता साफ किया
Next article Jaat Movie Review: सनी देओल का दहाड़ एक्शन अवतार, रणदीप हुड्डा-विनीत की धांसू परफॉर्मेंस देख थर्रा जाएंगे आप
Avatar Of Rajneesh Anand
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel