[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Prabhat Khabar Special कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुआ टाई तो 6 जनवरी को Contingent Election के जरिए होगा फैसला

कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुआ टाई तो 6 जनवरी को Contingent Election के जरिए होगा फैसला

0
कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुआ टाई तो 6 जनवरी को Contingent Election के जरिए होगा फैसला

US Election Results : अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन के चुनावी मैदान से हटने के बाद जब कमला हैरिस राष्ट्रपति पद की रेस में शामिल हुईं थीं तो वो डोनाल्ड ट्रंप पर बढ़त बनाए हुई थीं, लेकिन बाद में डोनाल्ड ट्रंप ने कई ऐसे दांव खेले कि मतदान से ठीक पहले कमला हैरिस पिछड़ने लगी लगीं और अब स्थिति यह है कि दोनों उम्मीदवार में से विजयी कौन होगा यह बता पाना पोल के लिए मुश्किल हो गया है. अमेरिकी चुनाव की प्रक्रिया काफी जटिल है और राष्ट्रपति का चुनाव इलेक्टोरल कॉलेज के जरिए होता है.

Whatsapp Image 2024 11 05 At 7.00.28 Pm
कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुआ टाई तो 6 जनवरी को contingent election के जरिए होगा फैसला 3


कोई भी उम्मीदवार 270 के आंकड़े तक नहीं पहुंचा तब क्या होगा?


अमेरिका में इलेक्टोरल कॉलेज ही तय करता है कि कौन सा उम्मीदवार राष्ट्रपति पद तक पहुंचेगा और इलेक्टोरल कॉलेज का निर्धारण राज्यों की जनसंख्या के आधार पर होता है. इसलिए पापुलर वोट पाने के बाद भी कोई उम्मीदवार चुनाव हार जाता है. हालांकि यह रेअर स्थिति है लेकिन अगर कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप 270 का आंकड़ा प्राप्त करने में चूक गए और 260-269 की बराबरी की स्थिति बन गई तो अमेरिकी संविधान के अनुसार कंटिंजेंट इलेक्शन होगा. कंटिंजेंट इलेक्शन में कांग्रेस के ऊपर यह जिम्मेदारी होती है कि वह देश का अगला राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुने. कंटिंजेंट इलेक्शन में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में राज्य का प्रतिनिधिमंडल वोट करता है और बहुमत के आधार पर राष्ट्रपति को चुनाव जाता है.


कब होगा कंटिंजेंट इलेक्शन (Contingent election)

अमेरिकी चुनाव में अगर कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच टाई हुआ तो अमेरिका को अपना राष्ट्रपति छह जनवरी के बाद मिलेगा क्योंकि उसी वक्त कांग्रेस के सदस्य मिलेंगे और यह तय होगा कि किसी उम्मीदवार को बहुमत नहीं मिला है और कंटिंजेट इलेक्शन इलेक्शन के लिए मतदान होगा. अमेरिकी राष्ट्रपति को 20 जनवरी 2025 को शपथ ग्रहण करना है.

Also read :अमेरिकी राष्ट्रपति कांग्रेस से पारित विधेयक को कानून बनने से रोक सकता है, ये हैं विशेषाधिकार और वेतन

US Election Day : राष्ट्रपति चुनाव का कब आएगा रिजल्ट, विस्तार से जानें चुनाव की पूरी प्रक्रिया

Previous article ICPS: व्यापक विचार-विमर्श और देश की जरूरतों के हित में बना है तीन नया आपराधिक कानून
Next article Kolkata Dengue News : त्योहारी मौसम में बढ़ रहा है डेंगू का प्रकोप
Avatar Of Rajneesh Anand
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel