UPSC : ‘Tina Dabi जहां भी होती, उसी समर्पण के साथ मेहनत करती’- AR Khan Sir का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

UPSC : KSG IAS के डायरेक्टर A.R. Khan के साथ UPSC की तैयारी और Answer Writing पर एक विस्तृत इंटरव्यू हुआ.

By Achal Priyadarshy | July 6, 2026 2:06 PM

UPSC MAINS Special : बात 10-15 साल पहले की है जब इंटरनेट का इतना प्रसार नहीं था. एड-टेक (EdTech) का अस्तित्व भी नहीं था, और जब देश भर से उम्मीदवार UPSC की तैयारी के लिए दिल्ली आते थे. तब एक शिक्षक ने रचित राज (2014), टीना डाबी (2016) और सृष्टि देशमुख (2019) जैसे टॉपर्स तैयार करके जबरदस्त चर्चा बटोरी थी. उस दशक में लोग मेंस आंसर राइटिंग के लिए इस गुरु के सामने नगमस्तक हुआ करते थे.

आज भी हर साल लाखों उम्मीदवार UPSC सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होते हैं. प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद, सबसे बड़ी चुनौती UPSC मेन्स में उत्तर लिखना (आंसर राइटिंग) होती है. अच्छी जानकारी होने के बावजूद, ज्यादातर छात्र उम्मीद के मुताबिक अंक नहीं ला पाते. ऐसा क्यों होता है? चलिए, जानते है खान सर से.

प्रभात खबर UPSC स्पेशल : UPSC : एक ख्वाब, कई इम्तिहान

Upsc : 'tina dabi जहां भी होती, उसी समर्पण के साथ मेहनत करती'- ar khan sir का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू 18

KSG IAS के डायरेक्टर A.R. Khan के साथ खास बातचीत

KSG IAS के डायरेक्टर ए.आर. खान के साथ UPSC की तैयारी और उत्तर लेखन (answer writing) पर विस्तार से चर्चा हुई. ए.आर. खान ने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाने से की थी. पिछले तीन दशकों में, उन्होंने UPSC मेन्स के लिए उत्तर लेखन की बारीकियों को गहराई से समझा है और एक अनोखा तरीका विकसित किया है, जिससे हजारों छात्रों को फायदा हुआ है.

Upsc : 'tina dabi जहां भी होती, उसी समर्पण के साथ मेहनत करती'- ar khan sir का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू 19

UPSC Mains में Answer Writing आखिर है क्या?

दुनिया में लिखने के कई तरीके हैं, जैसे निबंध, रिपोर्ट, पत्र, कहानियां, कविताएं, गाने के बोल वगैरह. ये सभी लेखन की अलग-अलग शैली है. इसी तरह, UPSC मेन्स के लिए उत्तर लिखना भी अपने आप में लेखन की एक खास विधा है. इसे आम लेखन समझने की गलती नहीं करनी चाहिए.

Upsc : 'tina dabi जहां भी होती, उसी समर्पण के साथ मेहनत करती'- ar khan sir का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू 20


Answer Writing का सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांत क्या है?

Answer Writing का पहला और सबसे महत्वपूर्ण नियम है- ‘उत्तर हमेशा प्रश्न के Command का जवाब होना चाहिए.’

Upsc : 'tina dabi जहां भी होती, उसी समर्पण के साथ मेहनत करती'- ar khan sir का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू 21

अच्छे उत्तर की पूरी प्रक्रिया तीन चरणों में होती है-

Question → Command → Response

Question का Command कैसे पहचानें?

‘Command में एक Background Statement हो सकता है, एक या दो Focus Area हो सकते हैं और अंत में वास्तविक Command होता है.’

Upsc : 'tina dabi जहां भी होती, उसी समर्पण के साथ मेहनत करती'- ar khan sir का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू 22

UPSC में Command Words का कितना महत्व है?

UPSC अलग-अलग Command Words का प्रयोग करता है, जैसे-

  • Elaborate
  • Discuss
  • Explain
  • Analyse
  • Critically Analyse
  • Examine
  • Evaluate
  • Comment
Upsc : 'tina dabi जहां भी होती, उसी समर्पण के साथ मेहनत करती'- ar khan sir का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू 23

विद्यार्थी सबसे बड़ी गलती कहां करते हैं?

इसे अगले स्लाइड में समझिये.

Upsc : 'tina dabi जहां भी होती, उसी समर्पण के साथ मेहनत करती'- ar khan sir का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू 24

प्रभात खबर स्पेशल Geopolitics & IR खबरें : जापान की PM क्यों आई हैं इंडिया? क्या चीन के खिलाफ कुछ पक रहा है?

प्रभात खबर स्पेशल Geopolitics & IR खबरें : क्या कर रहे हो पाकिस्तान : पहले बसंत मनाए, फिर ‘बाबरी मस्जिद चौक’ का नाम ‘जैन मंदिर चौक’ कर दिए…

PM MODI की आगामी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (11-16 July 2026) पर प्रभात खबर स्पेशल Geopolitics & IR कवरेज करेगा. जुड़ें रहें.

Upsc : 'tina dabi जहां भी होती, उसी समर्पण के साथ मेहनत करती'- ar khan sir का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू 25

CSAT आने के बाद UPSC Mains में क्या बदलाव आया?

CSAT लागू होने के बाद Mains परीक्षा का स्वरूप काफी बदल गया. सबसे बड़ा परिवर्तन यह हुआ कि प्रश्नों की संख्या बढ़ गई.

Upsc : 'tina dabi जहां भी होती, उसी समर्पण के साथ मेहनत करती'- ar khan sir का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू 26

क्या केवल Peer Group या WhatsApp ग्रुप में उत्तर जांचना पर्याप्त है?

इसे अगले स्लाइड में समझिये.

Upsc : 'tina dabi जहां भी होती, उसी समर्पण के साथ मेहनत करती'- ar khan sir का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू 27
Upsc : 'tina dabi जहां भी होती, उसी समर्पण के साथ मेहनत करती'- ar khan sir का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू 28

आपकी Reverse Answer Writing Strategy क्या है?

यह बहुत सरल लेकिन अत्यंत प्रभावी अभ्यास है. सामान्यतः विद्यार्थी प्रश्न देखकर उत्तर लिखते हैं.

Upsc : 'tina dabi जहां भी होती, उसी समर्पण के साथ मेहनत करती'- ar khan sir का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू 29

Answer Writing में सबसे बड़ी सीख क्या है?

UPSC आपको इस बात के अंक नहीं देता कि आपने कितना लिखा. अंक इस बात के मिलते हैं कि परीक्षक ने आपके उत्तर को पढ़कर यह महसूस किया या नहीं कि आपने प्रश्न को सही समझा है.

Upsc : 'tina dabi जहां भी होती, उसी समर्पण के साथ मेहनत करती'- ar khan sir का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू 30

Mains की तैयारी Prelims के बाद शुरू करनी चाहिए या पहले से?

‘Answer Writing की शुरुआत जितनी जल्दी हो सके, उतनी जल्दी करनी चाहिए. कई विद्यार्थी यह सोचकर भी अभ्यास टालते रहते हैं कि अभी विषय पूरा नहीं पढ़ा है.’

Upsc : 'tina dabi जहां भी होती, उसी समर्पण के साथ मेहनत करती'- ar khan sir का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू 31

Answer Writing में सफलता का सबसे बड़ा मंत्र क्या है?

Practice.

Practice.

Practice.

Upsc : 'tina dabi जहां भी होती, उसी समर्पण के साथ मेहनत करती'- ar khan sir का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू 32
Upsc : 'tina dabi जहां भी होती, उसी समर्पण के साथ मेहनत करती'- ar khan sir का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू 33

खान सर के छात्र

आपने कई UPSC टॉपर्स को पढ़ाया है. उनकी सबसे बड़ी विशेषता क्या थी?

लोग अक्सर पूछते हैं कि Tina Dabi, Shrushti Deshmukh या Rachit Raj में ऐसा क्या अलग था. मेरे अनुसार उनकी सबसे बड़ी ताकत थी-

लगातार मेहनत (Grit)

Upsc : 'tina dabi जहां भी होती, उसी समर्पण के साथ मेहनत करती'- ar khan sir का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू 34

इस बातचीत से निकलने वाले सबसे महत्वपूर्ण निष्कर्ष

  • Answer Writing केवल लिखना नहीं, बल्कि प्रश्न के Command का सटीक उत्तर देना है.
  • Question → Command → Response की प्रक्रिया को हमेशा याद रखें.
  • प्रश्न का हर भाग ध्यान से पढ़ें, किसी भी उप-प्रश्न को न छोड़ें.
  • Discuss, Analyse, Critically Analyse जैसे Command Words उत्तर की दिशा तय करते हैं.
  • ज्ञान से अधिक महत्वपूर्ण है उसे प्रश्न की मांग के अनुसार प्रस्तुत करना.
  • CSAT के बाद समय कम हुआ है, इसलिए नियमित अभ्यास अनिवार्य है.
  • Reverse Answer Writing Strategy उत्तर की वास्तविक कमियां सामने लाती है.
  • AI Tools का उपयोग आत्ममूल्यांकन के लिए किया जा सकता है.
  • Mains की तैयारी Prelims के बाद नहीं, बल्कि शुरुआत से ही करनी चाहिए.
  • Answer Writing एक Skill है, जो केवल निरंतर अभ्यास से विकसित होती है.
  • UPSC में अंक पन्ने भरने पर नहीं, बल्कि प्रश्न को सही समझकर उत्तर देने पर मिलते हैं.
  • सफलता का सबसे बड़ा सूत्र है—Practice, Practice, Practice.

यह भी पढ़ें : Bharat Tiwari : विवाद पर विश्लेषण, UPSC स्टाइल में