[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Prabhat Khabar Special डोनाल्ड ट्रंप की कैबिनेट में इन 3 वजहों से मिल रही जगह, जानिए कौन हैं टीम में शामिल कैरोलिन लेविट

डोनाल्ड ट्रंप की कैबिनेट में इन 3 वजहों से मिल रही जगह, जानिए कौन हैं टीम में शामिल कैरोलिन लेविट

0
डोनाल्ड ट्रंप की कैबिनेट में इन 3 वजहों से मिल रही  जगह, जानिए कौन हैं टीम में शामिल कैरोलिन लेविट
डोनाल्ड ट्रंप के साथ कैरोलिन लेविट

Karoline Leavitt :  2024 में डोनाल्ड ट्रंप के अभियानों का नेतृत्व कर रहीं कैरोलिन लेविट को अब व्हाइट हाउस का प्रेस सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है. कैरोलिन लेविट मात्र 27 वर्ष की हैं और इतनी कम उम्र में इस पद तक पहुंचने वाली वह पहली शख्सियत भी हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने कैरोलिन के नाम की घोषणा करते हुए कहा-कैरोलिन लेविट ने मेरे ऐतिहासिक अभियान में राष्ट्रीय प्रेस सचिव के रूप में अभूतपूर्व काम किया है. मुझे खुशी हो रही है कि वे अब व्हाइट हाउस प्रेस सचिव के रूप में काम करेंगी. अपनी नियुक्तियों की घोषणा से पहले ट्रंप इसी तरह के शब्दों का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं.

कौन हैं कैरोलिन लेविट?

कैरोलिन लेविट ट्रंपवर्ल्ड का काफी अहम हिस्सा रही हैं. वे डोनाल्ड ट्रंप के पहले शासनकाल में भी उनके साथ थीं और सहायक प्रेस सचिव के रूप में काम रहीं थीं. वे राष्ट्रपति के भाषणों को तैयार करने और उनके लिए विभिन्न मसलों पर लेखन का कार्य भी करती थीं. कैरोलिन का जन्म न्यू हैम्पशायर में हुआ है और इनके माता-पिता एक आइसक्रीम की दुकान चलाते थे. कैरोलिन एक कैथोलिक ईसाई हैं . पढ़ाई के दौरान ही वे ट्रंप के समर्थन में काॅलेज मैगजीन में लेख लिखा करती थी. उन्होंने कम्यूनिकेशन और राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की है. इन्होंने व्हाइट हाउस ऑफिस ऑफ प्रेसिडेंशियल कॉरेस्पोंडेंस से इंटर्नशिप किया और उसके बाद उन्होंने व्हाइट हाउस प्रेस ऑफिस ज्वाइन कर लिया. कैरोलिन महत्वाकांक्षी हैं और उन्होंने इसका परिचय देते हुए 2022 में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश की और प्राइमरी में 10 अंकों से जीत भी हासिल की. इतनी कम उम्र में यह सफलता हासिल करने वाली वह दूसरी युवा बनीं हैं. कैरोलिन अपने काम को लेकर बहुत ही समर्पित हैं, यही वजह है कि जुलाई 2024 में मां बनने के तुरंत बाद ही वह काम पर लौट आईं, जबकि उनका बच्चा अभी मात्र चार महीने का ही है. काम को लेकर कैरोलिन का यह समर्पण उनके सख्त और जीवट व्यक्तित्व को भी दर्शाता है. प्रेस सेक्रेटरी बनाए जाने की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कैरोलिन कहती हैं कि यह एक अविश्वसनीय सम्मान है.

ट्रंप टीम में इन 3 तीन बातों को ध्यान में रखकर दी जा रही है जगह

Copy Of Add A Heading 2024 11 16T175448.136
रक्षा सचिव पीट हेगसेथ

डोनाल्ड ट्रंप को 20 जनवरी 2025 को अमेरिका के नए राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण करना है. इससे पहले वे अपनी टीम का गठन जिस प्रकार कर रहे हैं, उससे कुछ बातें साफ तौर पर नजर आती हैं-1. वफादारी 2. सबक और 3. कानूनी मामले. ये तीन ही प्रमुख वजह हैं जो ट्रंप कैबिनेट में जगह पक्की कर रहे हैं.

वफादारी : ट्रंप प्रशासन में इस बार कई ऐसे लोगों की नियुक्ति हुई है, जो टीम का हिस्सा सिर्फ इसलिए हैं क्योंकि वे डोनाल्ड ट्रंप के प्रति ईमानदार हैं. ईमानदारी का ईनाम यह है कि चाहे उनके पास उस पद के लिए पर्याप्त योग्यता और अनुभव ना भी हो, तब भी उनको टीम में जगह मिलेगी. ऐसे नामों में प्रमुख हैं- रक्षा सचिव पीट हेगसेथ. पीट हेगसेथ  फॉक्स न्यूज के एंकर हैं और वे लंबे समय तक सेना के लिए सेवा दी है. वे इराक और अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना का हिस्सा रहे, लेकिन उन्होंने कभी कोई राजनीतिक पद नहीं संभाला, लेकिन वे देश के रक्षा सचिव नियुक्त किए गए हैं. वे मात्र 44 साल के हैं और विश्व की सबसे शक्तिशाली मानी जाने वाली सेना का नेतृत्व करेंगे. कैरोलिन लेविट की नियुक्ति को भी इसी तरह का माना जा रहा है.

Trump Cabinate
डोनाल्ड ट्रंप की कैबिनेट में इन 3 वजहों से मिल रही जगह, जानिए कौन हैं टीम में शामिल कैरोलिन लेविट 4

Also Read :क्या है 600 ईसाई- हिंदू परिवारों की जमीन पर वक्फ बोर्ड के दावे का विवाद? विरोध जारी

विभिन्न विषयों पर एक्सप्लेनर पढ़ने के लिए क्लिक करें

रूसी सरकार का ऐलान– काम से ब्रेक लीजिए और डेट पर जाइए; 2050 के बाद भारत में भी बन सकती है ये स्थिति

सबक : डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सरकार के पिछले शासनकाल से काफी सबक भी लिया है और नियुक्तियों में वे बातें साफ नजर आ रही हैं. द न्यू यॉर्क टाइम्स का कहना है कि ट्रंप 2.0 में उन्होंने पेंटागन, खुफिया एजेंसियां और न्याय विभाग की नियुक्तियों में इस बात का खास ध्यान रखा है. पिछले शासनकाल में इन पदों पर जिन लोगों की नियुक्ति हुई थी उनका ट्रंप से विवाद हो गया था और इस्तीफे भी हुए थे. लेकिन इस बार ट्रंप यह समझ चुके हैं कि सत्ता कैसे काम करती है.

कानूनी मामले : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चार आपराधिक मामले चल रहे हैं, उनको ध्यान में रखते हुए ही ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल के रूप में मैट गेट्ज की नियुक्ति की घोषणा हुई है. मैट उनके वफादार हैं और संभव है कि वे उनके खिलाफ जो आपराधिक मामले चल रहे हैं. उनसे उन्हें राहत दिलाने में मदद करें, क्योंकि अभी जो लोग इस विभाग में हैं वे ट्रंप के खिलाफ हैं. अमेरिका में यह व्यवस्था भी है कि राष्ट्रपति पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा नहीं चलाया जा सकता है, इसका फायदा भी उन्हें मिलेगा और साथ ही वफादार व्यक्ति के साथ में होने की वजह से उन्हें परेशानी भी नहीं होगी.

Also Read :पिचके गाल, शरीर पर सिर्फ चमड़ी वायरल हुई सुनीता विलियम्स की ये तस्वीर, दोगुना खा रहीं खाना NASA चिंतित

Previous article Jamshedpur news. एमजीएम में एंटी रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीजों का हंगामा
Next article Bihar Teacher: बिहार में 2500 से ज्यादा शिक्षकों की नौकरी पर लटकी तलवार, केस भी हुआ दर्ज
Avatar Of Rajneesh Anand
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel