[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Prabhat Khabar Special टी20 मुकाबले में वानखेड़े का शेर रहा है भारत, इंग्लैंड के खिलाफ आंकड़े आपको चौंका सकते हैं!

टी20 मुकाबले में वानखेड़े का शेर रहा है भारत, इंग्लैंड के खिलाफ आंकड़े आपको चौंका सकते हैं!

0
टी20 मुकाबले में वानखेड़े का शेर रहा है भारत, इंग्लैंड के खिलाफ आंकड़े आपको चौंका सकते हैं!
भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला

India vs England, 2nd Semi-Final T20 WC : टी–20 विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार शाम 7 बजे से भारत और इंग्लैंड के बीच महामुकाबला खेला जायेगा. भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में तीसरी बार मुकाबला होने जा रहा है. इंग्लैंड ने 2022 में भारत को करारी शिकस्त दी थी, जिसका बदला भारत ने 2024 में गयाना में ले लिया था. इस बार भारत की धरती पर इंग्लैंड उसके सामने एक चुनौती बनकर खड़ा है. आइए जानते हैं मैच का समीकरण और वानखेड़े स्टेडियम पर भारत का रिकाॅर्ड.

भारत और इंग्लैंड के बीच होगी कड़ी टक्कर

भारत और इंग्लैंड की टीम एक दूसरे के साथ कई मैच खेल चुकी है. अगर इनके टी20 के रिकाॅर्ड को देखें, तो दोनों टीमों ने अबतक 29 टी–20 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 17 में भारत को जीत मिली है और 12 मैच इंग्लैंड के हिस्से गया है. इस लिहाज से यह कहा जा सकता है कि मुकाबला कांटे का होगा. जहां तक बात 2026 विश्वकप की है, तो दोनों ही टीम काफी मशक्कत के बाद सेमीफाइनल में पहुंची है. भारत ने लीग चरण में तो बेहतर खेल दिखाया, लेकिन सुपर 8 मुकाबले में वह कमजोर हो गई और बहुत शानदार खेल नहीं दिखा पाई है, इस लिहाज से यह कहा जा सकता है कि टीम इंडिया को किसी भी हाल में अपना बेस्ट देना होगा, अन्यथा फाइनल खेलने का मौका उनके हाथ से फिसल सकता है.

India-Vs-England
भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला 2024

2026 के विश्वकप में भारत को उन टीमों में से एक माना गया है जो खिताब जीत सकती है. इंग्लैंड की टीम भी काफी मेहनत करके सेमीफाइनल तक पहुंची है और मेजबान टीम को उसकी अपनी धरती पर हराना उसके लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी. इंग्लैंड के खिलाड़ी हैरी ब्रूक और जैक्स ने इस टूर्नामेंट में मुश्किल परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन किया है, अब यह देखना होगा कि भारत के साथ इनका प्रदर्शन कैसा रहता है और क्या जोस बटलर का जोश इस मैच में देखने को मिलेगा?

टी20 मुकाबले में भारत और इंग्लैंड का कैसा रहा है रिकाॅर्ड?

भारत और इंग्लैंड की टीम काफी पुरानी प्रतिद्वंदी है. इन दोनों टीमों के बीच टी20 विश्वकप में अबतक 5 मैच खेले गए हैं. इन 5 मैचों में से तीन में भारत को जीत मिली है, जबकि दो मैच इंग्लैंड ने जीते हैं. इन 5 मैचों में से दो सेमीफाइनल मुकाबला था, जिसमें दोनों टीमों का प्रदर्शन 1–1 की बराबरी का है.

विभिन्न विषयों पर एक्सप्लेनर और विशेष आलेख पढ़ने के लिए क्लिक करें

वानखेड़े स्टेडियम में कैसा है भारत का रिकाॅर्ड?

वानखेड़े स्टेडियम के रिकाॅर्ड पर अगर गौर करें, तो भारत का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है. इस स्टेडियम में भारत ने 7 टी20 मैच खेले हैं. इन 7 मैच में से 5 में भारत को जीत मिली है और दो मैच में हार मिली है. जहां तक बात इंग्लैंड की है, तो भारत ने इस ग्राउंड पर 2 मैच खेले हैं, जिनमें से एक में भारत को हार और दूसरे में जीत मिली है. 2 फरवरी 2025 को वानखेड़े में खेले गए टी20 मुकाबले में भारत को जीत मिली थी, जबकि 22 दिसंबर 2012 को खेले गए मैच में इंग्लैंड 6 विकेट से विजयी रहा था.

ये भी पढ़ें : कौन हैं अयातुल्ला अलीरेजा अराफी, जिन्हें बनाया गया है ईरान का कार्यवाहक सुप्रीम लीडर

क्या ईरान को नेस्तनाबूद करने के लिए सऊदी अरब और यूएई ने अमेरिका और इजरायल को उकसाया?

एसआईआर के बाद बंगाल में जारी होना शुरू हुआ वोटरलिस्ट, किन लोगों को नहीं मिलेगा वोट देने का मौका?

Previous article 10,001mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme Narzo Power 5G, जानें फीचर्स और प्राइस
Next article ईरान के विस्फोटक ड्रोन ने बढ़ा दी अमेरिका की टेंशन, जानें कैसे
Avatar Of Rajneesh Anand
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel