[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Photos Weather Updates: दिल्ली-यूपी समेत देश के कई हिस्सों में झमाझम, जानिए रविवार को कहां होगी बारिश

Weather Updates: दिल्ली-यूपी समेत देश के कई हिस्सों में झमाझम, जानिए रविवार को कहां होगी बारिश

0
Weather Updates: दिल्ली-यूपी समेत देश के कई हिस्सों में झमाझम, जानिए रविवार को कहां होगी बारिश
Undefined
Weather updates: दिल्ली-यूपी समेत देश के कई हिस्सों में झमाझम, जानिए रविवार को कहां होगी बारिश 9

देश के कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है. आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा है कि उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश पर एक कम दबाव वाली प्रणाली बनी हुई है. इसके साथ ही पूर्वी मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश की उम्मीद हैं. उन्होंने कहा कि मौसमी गतिविधियों के कारण पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और कुछ हिस्सों में भारी बारिश की उम्मीद है.

Undefined
Weather updates: दिल्ली-यूपी समेत देश के कई हिस्सों में झमाझम, जानिए रविवार को कहां होगी बारिश 10

दिल्ली में हो सकती है बारिश. आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा है कि कल यानी रविवार को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. उन्होंने कहा कि दिल्ली के अलावा हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है.

Undefined
Weather updates: दिल्ली-यूपी समेत देश के कई हिस्सों में झमाझम, जानिए रविवार को कहां होगी बारिश 11

बिहार में मानसून एक्टिव है. लेकिन अभी तक झमाझम बारिश नहीं हो हाई है. हालांकि बिहार में सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है और नौ जिलों में ठनका की भी चेतावनी है.

Undefined
Weather updates: दिल्ली-यूपी समेत देश के कई हिस्सों में झमाझम, जानिए रविवार को कहां होगी बारिश 12

वहीं, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड में भीषण भूस्खलन में 3 लोगों की मौत हो गयी और 17 लोग लापता हैं. गौरतलब है कि पहाड़ से आए भारी मलबे में सड़क किनारे बनी 2 दुकानें और ढाबे बह गए.

Undefined
Weather updates: दिल्ली-यूपी समेत देश के कई हिस्सों में झमाझम, जानिए रविवार को कहां होगी बारिश 13

आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा कि हम आज पूर्वी मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बहुत भारी बारिश होगी. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्टजारी किया है.

Undefined
Weather updates: दिल्ली-यूपी समेत देश के कई हिस्सों में झमाझम, जानिए रविवार को कहां होगी बारिश 14

झारखंड में रविवार को एक बार फिर मानसून सक्रिय हो सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि पलामू प्रमंडल और संताल में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

Undefined
Weather updates: दिल्ली-यूपी समेत देश के कई हिस्सों में झमाझम, जानिए रविवार को कहां होगी बारिश 15

चीन में बाढ़ से तबाही मची है. चीन के पूर्वोत्तर हिस्से में शनिवार को डोकसुरी तूफान के चलते वर्षा जारी रही तथा प्रशासन ने हजारों लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से बाहर निकाला. इस सप्ताह बीजिंग और निकटवर्ती हेबी प्रांत में बाढ़ के कारण कम से कम 22 लोगों की जान चली गयी.

Previous article ‘पेड़ा नगरी’ के नाम से क्यों फेमस है देवघर का घोरमारा
Next article Vande Bharat Express: पटना-हावड़ा वंदे भारत का ट्रायल शुरू, सात घंटे में पूरी होगी पटना से हावड़ा की दूरी
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel