[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National YouTuber Jyoti Malhotra: ‘जो होना है, वह होगा,’ यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के पिता का आया बड़ा बयान

YouTuber Jyoti Malhotra: ‘जो होना है, वह होगा,’ यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के पिता का आया बड़ा बयान

0
YouTuber Jyoti Malhotra: ‘जो होना है, वह होगा,’ यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के पिता का आया बड़ा बयान
YouTuber Jyoti Malhotra father

YouTuber Jyoti Malhotra: जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा के पिता हरीश मल्होत्रा ​​ने एएनआई के साथ बातचीत में कहा, “मुझे नहीं पता था, उसने मुझसे कहा था कि वह दिल्ली जा रही है. उसने मुझे कभी कुछ नहीं बताया. उसका कोई भी दोस्त हमारे घर नहीं आया…कल पुलिस उसे यहां लेकर आई, उसने अपने कपड़े लिए और चली गई, उसने मुझसे कुछ नहीं कहा…मुझे नहीं पता कि क्या कहना है…वह घर पर वीडियो बनाती थी…मैंने कभी नहीं कहा कि वह पाकिस्तान गई थी, वह मुझसे कहती थी कि वह दिल्ली जा रही है…मेरी कोई मांग नहीं है, जो होना है, वह होगा.”

3 दिनों से परेशान हैं ज्योति के पिता

ज्योति मल्होत्रा के पिता हरीश मल्होत्रा ​​कहते हैं, “लॉकडाउन (कोविड) से पहले, वह दिल्ली में काम करती थी…मैंने उसके (यूट्यूब) वीडियो नहीं देखे हैं क्योंकि मेरे पास छोटा फोन है…मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है. मैं खुद पिछले 3 दिनों से परेशान और अस्वस्थ हूं.”

आईएसआई के संपर्क में थी ज्योति, सम्पर्क के तौर पर हो रही थी इस्तेमाल

हरियाणा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ज्योति को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े व्यक्ति कथित तौर पर ‘अपने सम्पर्क’ के तौर पर तैयार कर रहे थे. अधिकारी ने कहा कि ज्योति मल्होत्रा पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिवसीय सैन्य संघर्ष के दौरान नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात एक पाकिस्तानी अधिकारी के कथित तौर पर संपर्क में थी. हिसार के पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने कहा कि मल्होत्रा ​​के पास सैन्य या रक्षा अभियानों से जुड़ी किसी भी जानकारी तक सीधी पहुंच नहीं थी, जिसके बारे में कहा जा सके कि हो सकता है उसने वह साझा की हो, लेकिन वह सीधे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों के संपर्क में थी.

ज्योति से पुलिस लगातार कर रही पूछताछ

पुलिस ने बताया कि हिसार की रहने वाली मल्होत्रा ​​(33), ‘ट्रैवल विद जो’ नामक एक यूट्यूब चैनल चलाती है. पुलिस ने बताया कि ज्योति मल्होत्रा को शुक्रवार को न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि मल्होत्रा के खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. शनिवार को एक अदालत में पेश किए जाने के बाद मल्होत्रा को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

Previous article पटना: हाइपरटेंशन और डायबिटीज पर नियंत्रण जरूरी, तभी स्वस्थ बनेगा भारत: डॉ. बीबी भारती
Next article Armaan Malik 5वीं बार बनेंगे पिता, कृतिका मलिक ने अनाउंस की दूसरी प्रेग्नेंसी, ऐसा था पायल का रिएक्शन
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel