[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National ‘कुछ लोग देश का करना चाहते हैं चीर हरण…ये हमारी दबंग स्टाइल…’ योगी का विस्फोटक इंटरव्यू

‘कुछ लोग देश का करना चाहते हैं चीर हरण…ये हमारी दबंग स्टाइल…’ योगी का विस्फोटक इंटरव्यू

0
‘कुछ लोग देश का करना चाहते हैं चीर हरण…ये हमारी दबंग स्टाइल…’ योगी का विस्फोटक इंटरव्यू
Yogi Adityanath Explosive Interview

Yogi Adityanath Explosive Interview: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जब न्यूज एजेंसी एएनआई के एंकर ने उनकी दबंग स्टाइल के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा- “ये हमारी दबंग स्टाइल नहीं बल्कि शराफत की स्टाइल है. यही डंडा बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा करता है. तो दंगाईयों, अपराधियों और माफियाओं को ठिकाने भी लगाता है.”

कुणाल कामरा मामले में योगी आदित्यनाथ ने कहा- कुछ लोग देश का करना चाहते हैं चीर हरण

यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने कॉमेडियन कुणाल कामरा मामले में कहा- “अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता किसी दूसरे पर व्यक्तिगत प्रहार करने के लिए नहीं हो सकता है. दुर्भाग्य है कि कुछ लोगों ने देश का चीर हरण, विभाजन की खाई को और चौड़ी करने के लिए इस अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का इस्तेमाल करना अपना जन्मसिद्ध अधिकार मान लिया है.” कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी करते हुए उन्हें गद्दार कह दिया था. जिसके बाद महाराष्ट्र में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. कुणाल कामरा के खिलाफ कई जगहों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है. उनके स्टूडियो को तोड़ दिया गया.

धर्म के आधार पर आरक्षण संविधान के खिलाफ : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जब कर्नाटक सरकार के उस फैसले पर सवाल किया गया, जिसमें मुस्लिमों को 4 प्रतिशत आरक्षण दी गई है. योगी ने इस सवाल पर कहा- “कर्नाटक सरकार द्वारा धर्म के आधार पर आरक्षण यह बाबा साहब के द्वारा दिए गए संविधान का अपमान है. 1976 में इन्होंने संविधान के साथ क्या-क्या नहीं किया. गला घोंटने का काम किया था. कांग्रेस तो हमेशा करती रही है. डीके शिवकुमार वही कह रहे हैं जो उन्हें कांग्रेस की विरासत से मिला है.”

लोकसभा चुनाव में विदेशी पैसों का किया गया इस्तेमाल : योगी

2024 लोकसभा चुनाव पर योगी आदित्यनाथ ने बड़ा खुलासा किया. उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के दौरान विदेशी पैसों का पूरे देशभर में इस्तेमाल किए गए थे. इसमें इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियां प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से संलिप्त थे. इसी के माध्यम से इन्होंने पूरे चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया था. ये काम देशद्रोह की श्रेणी में आता है.

योगी जी दिल्ली की तरफ देख रहे हैं

एएनआई ने जब योगी आदित्यनाथ से पूछा कि आपने दो-तीन बार कहा था कि सत्ता चली जाएगी, सत्ता त्याग देंगे. आपकी बातों से ऐसी अटकलें लगती हैं कि आप दिल्ली की ओर देख रहे हैं. इस सवाल के जवाब में योगी आदित्यनाथ मुस्कुराते हैं. लेकिन उनके जवाब के लिए हमें कल यानी बुधवार का इंतजार करना होगा.

Previous article New Income Tax Bill 2025: आयकर अधिनियम में बड़ा बदलाव संभव, संसद के मानसून सत्र में चर्चा के लिए पेश होगा नया विधेयक
Next article Murder in Patna: पति ने इन लोगों के साथ मिलकर की थी सुरभि राज की हत्या, पुलिस ने डॉक्टर हत्याकांड में किया बड़ा खुलासा
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel