[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Video : चलती ट्रेन से गिरने लगी महिला, तभी दौड़ा टिकट चेकिंग स्टाफ, देखें फिर क्या हुआ

Video : चलती ट्रेन से गिरने लगी महिला, तभी दौड़ा टिकट चेकिंग स्टाफ, देखें फिर क्या हुआ

0
Video : चलती ट्रेन से गिरने लगी महिला, तभी दौड़ा टिकट चेकिंग स्टाफ, देखें फिर क्या हुआ
चलती ट्रेन से गिरने लगी महिला (Photo: X)

Video : सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को Southern Railway ने एक्स पर शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया– 20 दिसंबर 2025 को तांबरम स्टेशन पर टिकट चेकिंग स्टाफ नितीश कुमार की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया. बीच जाने वाली ट्रेन में चढ़ते समय एक महिला यात्री फिसल गई थी. नितीश कुमार ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए महिला को संभाल लिया. उनकी तत्परता और जिम्मेदारी से यात्री सुरक्षित रही. यह घटना उनके कर्तव्यनिष्ठा, साहस और यात्रियों की सुरक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाती है. आप भी देखें ये वीडियो.

ऐसे हादसे अक्सर देखने को मिलते हैं

सोशल मीडिया यूजर वीडियो देखकर रेलवे स्टाफ की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा–रेलवे कर्मचारियों के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा जरूर की जानी चाहिए. अब समय आ गया है कि रेलवे ऐसी घटनाओं से बचने के लिए ट्रेनों में ऑटोमैटिक दरवाजे बंद होने की व्यवस्था करे. मैं नियमित रूप से ट्रेन से यात्रा करता हूं और ऐसे हादसे अक्सर देखने को मिलते हैं. यात्रियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम जरूरी हैं.

यह भी पढ़ें : Viral Video: हाय रे मासूमियत, मॉल में पुतलों के पैर छूकर आशीर्वाद मांगती दिखी बच्ची, ये वायरल वीडियो छू लेगा आपका दिल

एक अन्य यूजर ने लिखा–इसका समाधान है ऑटोमैटिक दरवाजे लगाना. यह वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए चलती हुई ट्रेनों में अब तक दरवाजों की उचित व्यवस्था नहीं है. जब ट्रेन एक चलती हुई मशीन है, तो उसमें सुरक्षित दरवाजे होना बुनियादी जरूरत है. ऐसे में ऑटोमैटिक दरवाजों की व्यवस्था न होना यात्रियों की जान को जोखिम में डालता है.

Previous article Bihar Tourism: ये जो मेरा बिहार है लाजबाव है, इस साल 6 करोड़ से ज्यादा घरेलू पर्यटकों का हुआ आगमन
Next article Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू के ‘डोले दा कमरिया’ ने पार किए 100 मिलियन व्यूज, एक्ट्रेस श्वेता म्हारा की अदाओं का चला जादू
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel