[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Tiger Attack : तेंदू पत्ता तोड़ने गई थी महिलाएं, बाघ ने कर दिया हमला, 4 की मौत

Tiger Attack : तेंदू पत्ता तोड़ने गई थी महिलाएं, बाघ ने कर दिया हमला, 4 की मौत

0
Tiger Attack : तेंदू पत्ता तोड़ने गई थी महिलाएं, बाघ ने कर दिया हमला, 4 की मौत
बाघ ने किया हमला (AI Photo)

Tiger Attack : महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में तेंदू पत्ता तोड़ने गई चार महिलाओं पर बाघ ने हमला कर दिया. इस दर्दनाक घटना में चारों महिलाओं की मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में डर का माहौल है और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है.

वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर सिंदेवाही तहसील के गुंजेवाही गांव के पास हुई. उन्होंने बताया कि महिलाओं का एक ग्रुप तेंदू पत्ते इकट्ठा करने के लिए जंगल में गया था, जिनका उपयोग मुख्य रूप से बीड़ी बनाने में किया जाता है. जब वे पत्ते इकट्ठा करने में व्यस्त थीं, तभी एक बाघ ने चारों पर हमला किया जिसमें उनकी मौत हो गई.

मृतकों की पहचान कावादाबाई मोहुरले (45), अनीताबाई मोहुरले (40), सुनीता मोहुरले (38) और संगीता चौधरी (50) के रूप में हुई है। ये सभी गुंजेवाही की निवासी थीं. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ये महिलाएं बाघ के हमले में एक ही वक्त में और एक ही स्थान पर मारी गईं या अलग अलग स्थानों पर. मुख्य वन संरक्षक (चंद्रपुर सर्कल) आर एम रामानुजन ने बताया कि सूचना मिलते ही वन अधिकारियों की एक टीम उस क्षेत्र में पहुंची. उन्होंने कहा कि पंचनामे के बाद और अधिक जानकारी सामने आएगी.

Previous article फेक एक्सपीरियंस लेटर देकर बना था असिस्टेंट प्रोफेसर, BSUSC ने रद्द किया चयन, FIR का आदेश
Next article गोल्डन USD फोर्क्स, स्लिपर क्लच और नये फीचर्स के साथ आयी Bajaj Pulsar N160
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel