[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar एमसीडी चुनाव: भाजपा जनता को भिखारी क्यों कहती है ? अरविंद केजरीवाल का जोरदार हमला

एमसीडी चुनाव: भाजपा जनता को भिखारी क्यों कहती है ? अरविंद केजरीवाल का जोरदार हमला

0
एमसीडी चुनाव: भाजपा जनता को भिखारी क्यों कहती है ? अरविंद केजरीवाल का जोरदार हमला
New Delhi: Delhi Chief Minister and AAP Convener Arvind Kejriwal arrives to address a press conference, in New Delhi, Saturday, Nov. 12, 2022. (PTI Photo/Vijay Verma)(PTI11_12_2022_000117A)

Delhi MCD Election 2022 : दिल्ली में एमसीडी चुनाव प्रचार अभियान तेज हो चला है. इस क्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहाड़गंज पहुंचे और भाजपा पर जोरदार हमला किया. उन्होंने कहा कि दिल्ली में उन लोगों को वोट मत देना जो विकास और कल्याण कार्य रोकना चाहते हैं.

Delhi MCD Election 2022 : दिल्ली में एमसीडी चुनाव प्रचार अभियान तेज हो चला है. इस क्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहाड़गंज पहुंचे और भाजपा पर जोरदार हमला किया. उन्होंने कहा कि दिल्ली में उन लोगों को वोट मत देना जो विकास और कल्याण कार्य रोकना चाहते हैं.

अरविंद केजरीवाल ने पहाड़गंज में एमसीडी चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कहा कि आपने विधानसभा चुनाव में मुझे 70 में से 67 सीट दी थीं, मैं उससे कम कुछ नहीं चाहता हूं. उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्लीवासियों को बिजली की नि:शुल्क आपूर्ति रोकने की साजिश रची है, मैं उन्हें कामयाब नहीं होने दूंगा.

अरविंद केजरीवाल का सवाल-जवाब

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने जनता से सवाल पूछा कि 15 साल में BJP ने कोई एक अच्छा काम किया? इसपर जनता की ओर से जवाब आया- BJP ने भ्रष्टाचार और दिल्ली को कूड़ा-कूड़ा करने का काम अच्छे से किया….आप ने कोई एक अच्छा काम किया? तो जवाब आया- स्कूल-हॉस्पीटल बनाएं, बिजली-पानी माफ़ किया. सब अच्छा काम किया.

Also Read: एमसीडी चुनाव: ‘आज बीजेपी दिल्ली पर हमला करेगी’, बोले अरविंद केजरीवाल- करारा जवाब मिलेगा
सफ़ाई करने की जिम्मेदारी भाजपा की

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कूड़ा उठाने की, सफ़ाई करने की जिम्मेदारी भाजपा की है. एक मौक़ा आम आदमी पार्टी को दो, जैसे स्कूल ठीक कर दिए, बिजली, पानी, अस्पताल ठीक कर दिए, CCTV Camera लगा दिये. वैसे ही सफ़ाई भी करेंगे. दिल्ली से हम प्यार करते हैं.

फ्री बिजली को मुफ़्त की रेवड़ी कहती है भाजपा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये फ्री बिजली को मुफ़्त की रेवड़ी कहते हैं. फ़्री बिजली मिलना आपका हक़ है. फ़िर क्यों भाजपा आपको भिखारी कहती है? भाजपा आपकी फ़्री की बिजली बंद करने की साज़िश कर रही है. लेकिन जब तक आपका बेटा केजरीवाल ज़िंदा है, आपको फ़्री बिजली मिलती रहेगी.


कूड़े के पहाड़ का जिक्र

आगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह लोग बसंत रोड पर एक नया कूड़े का पहाड़ बनाने जा रहे हैं. उस कूड़े के पहाड़ से यहां बदबू होगी, मच्छर होंगे और उसकी हवा से कैंसर फैलेगा. मैं गारंटी लेता हूं कि कूड़े का पहाड़ नहीं बनने दूंगा.

कांग्रेस के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा आप में शामिल

इधर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सार्वजनिक रैली के दौरान पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता महाबल मिश्रा MCD चुनाव से पहले आप में शामिल हुए.

Previous article Road Accident: सीवान में भीषण हादसा, बोलेरो ने 6 बाइक सवारों को कुचला, बच्चे की दर्दनाक मौत
Next article Kanpur News: फिर चर्चा में आया विकास दुबे का गांव, गश्त पर निकली पुलिसकर्मियों को दबंगों ने पीटा
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel