[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar कौन होगा कर्नाटक का नया सीएम ? सिद्धरमैया या डीके शिवकुमार किसे चुनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

कौन होगा कर्नाटक का नया सीएम ? सिद्धरमैया या डीके शिवकुमार किसे चुनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

0
कौन होगा कर्नाटक का नया सीएम ? सिद्धरमैया या डीके शिवकुमार किसे चुनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

कर्नाटक में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी कांग्रेस की परेशानी खत्म नहीं हुई है. मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार के बीच रविवार को पोस्टर वॉर देखने को मिला. दोनों नेताओं के कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की दौड़ तेज होने के बीच नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को विधायक दल का नेता चुनने के लिए अधिकृत किया.

कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा कि तीन केंद्रीय पर्यवेक्षक विधायकों की राय लेंगे, जिसे पार्टी अध्यक्ष को बता दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि तीनों पर्यवेक्षक सुशील कुमार शिंदे, जितेंद्र सिंह और दीपक बाबरिया सोमवार तक अपनी रिपोर्ट खरगे को सौंप देंगे. इससे पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार को बेंगलुरु में हुई. इस बैठक में ही तय किया गया कि विधायक दल का नेता खरगे चुनेंगे.

केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने सिद्धरमैया और शिवकुमार के साथ चर्चा की

पार्टी के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पहला प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस प्रमुख शिवकुमार ने पेश कर कर्नाटक के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं तथा लोगों को धन्यवाद कहा, जबकि एक लाइन का दूसरा प्रस्ताव सिद्धरमैया द्वारा पेश किया गया. बैठक से पहले वेणुगोपाल के साथ कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने सिद्धरमैया और शिवकुमार के साथ चर्चा की. वहीं, दिल्ली लौटने से पहले खरगे ने कहा कि सरकार गठन की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी. गौरतलब है कि कर्नाटक में पिछली विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को समाप्त होने से पहले नवनिर्वाचित विधानसभा का गठन किया जाना है.

सिद्धरमैया व शिवकुमार के समर्थकों ने नारेबाजी की

कांग्रेस चुनाव से पहले एकजुटता बनाने में कामयाब रही, लेकिन उसे मुख्यमंत्री चुनने की प्रक्रिया शुरू होने के साथ कठिन स्थिति का सामना करना पड़ रहा है. बैठक स्थल के बाहर सिद्धरमैया और शिवकुमार के समर्थकों ने नारेबाजी की और बैनर लहराये. इससे पहले दोनों नेताओं ने अपने वफादार विधायकों के साथ बैठकें कीं. दोनों पक्षों के बीच अपने नेता को अगले मुख्यमंत्री के रूप में पेश करने के साथ एक पोस्टर युद्ध भी शुरू हो गया. शिवकुमार को कांग्रेस पार्टी के लिए संकटमोचक माना जाता है, वहीं सिद्धरमैया राज्यभर में लोकप्रिय हैं. नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक से पहले शिवकुमार ने सिद्धरमैया के साथ किसी तरह के मतभेद से इनकार किया.

Also Read: Karnataka Election Result: कर्नाटक में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? खरगे से मिले सिद्धारमैया, शिवकुमार का इंतजार
हार के कारणों का विस्तृत विश्लेषण करेंगे : बोम्मई

भाजपा नेता व कर्नाटक के निवर्तमान सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि पार्टी की प्रदेश इकाई ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के कारणों का पता लगाने के लिए समग्र चुनाव परिणामों और निर्वाचन क्षेत्रवार परिणामों का विस्तृत विश्लेषण करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदर्शन के लिए कई कारक जिम्मेदार हैं और उन सभी का विश्लेषण किया जायेगा.

भाषा इनपुट के साथ

Previous article मिशन 80: यूपी में BJP का मोदी मैजिक पर ही भरोसा, जून में होंगी प्रधानमंत्री की रैलियां, 2024 का फूकेंगे बिगुल
Next article बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा: सुनसान जगह पर दर्जनों लोगों को दिया ब्लूटुथ डिवाइस, महिला ने बतायी हैरतअंगेज राज
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel