[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National कौन होगा कर्नाटक का अगला सीएम? कांग्रेस नेताओं के आने लगे बयान

कौन होगा कर्नाटक का अगला सीएम? कांग्रेस नेताओं के आने लगे बयान

0
कौन होगा कर्नाटक का अगला सीएम? कांग्रेस नेताओं के आने लगे बयान
डीके शिवकुमार (Photo: PTI)

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो गई है. कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक शनिवार शाम को होने वाली है, जिसमें नए नेता का चुनाव किया जाएगा. वही नेता नेता सिद्धारमैया के बाद राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनेगा. माना जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री रहे डीके शिवकुमार को विधायक दल का नया नेता चुना जा सकता है. अब सबकी नजरें कांग्रेस की इस अहम बैठक और नए मुख्यमंत्री के नाम पर टिकी हैं.

प्रियंक खड़गे ने क्या कहा?

इस बीच बैठक को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंक खड़गे ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब ऐसी बैठक हो रही है. CLP ही पहले अपने नेता का चुनाव करेगा और फिर उसका नाम राज्यपाल को भेजा जाएगा. आगे क्या होगा और कौन मुख्यमंत्री बनेगा, यह सब CLP के फैसले पर निर्भर करेगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दे दिया है और कैबिनेट भी अब स्वतः खत्म हो गई है. अब अगली सरकार में कौन शामिल होगा, यह पूरी तरह हाईकमान तय करेगा. लेकिन जो भी नई सरकार बनेगी वो सिद्धारमैया के नेतृत्व में शुरू हुए आर्थिक और सामाजिक काम आगे बढ़ाएगी.

कांग्रेस नेता एमबी पाटिल ने कहा कि आज CLP की बैठक हो रही है और इसमें नए नेता का चयन किया जाएगा. उन्होंने साफ कहा कि आगे क्या फैसला होगा, यह पूरी तरह पार्टी के हाथ में है. पार्टी ही तय करेगी कि अगला नेतृत्व कौन संभालेगा और सरकार से जुड़े सभी अहम निर्णय भी वहीं लिए जाएंगे.

शाम चार बजे सीएलपी बैठक

सभी सांसदों को विधान सौध के सम्मेलन रूम में शाम चार बजे होने वाली सीएलपी बैठक में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है जिसकी निगरानी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के सी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला करेंगे. सूत्रों के अनुसार, सिद्धारमैया स्वयं शिवकुमार को नए सीएलपी नेता के रूप में प्रस्तावित करेंगे या एक पंक्ति का प्रस्ताव पारित किया जा सकता है जिसमें कांग्रेस आलाकमान को अगले नेता का चयन करने का अधिकार दिया जाएगा.

Previous article बिहार के मजदूर की हरियाणा में मौत या साजिश? न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग
Next article गार्ड गायब, कैमरों के भरोसे SBI एटीएम! ठाकुरगंज में स्टेट बैंक के मुख्य ATM की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel