[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन ? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तय करेंगे नाम

कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन ? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तय करेंगे नाम

0
कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन ? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तय करेंगे नाम

कर्नाटक में धमाकेदार जीत के बाद कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर मंथन जारी है. इस पद के लिए नाम तय करने के लिए रविवार की शाम विधायक दल की बैठक हुई. जिसमें सर्वसम्मति से कांग्रेस विधायक दल के नेता के चयन को एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निर्णय पर छोड़ने का फैसला किया.

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार सबसे आगे

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में दो नाम सबसे आगे चल रहे हैं. एक प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और दूसरा सिद्धारमैया. बेंगलुरु में विधायक दल की बैठक से पहले कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने दोनों नेताओं के साथ बैठक की. दिल्ली लौटने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली लौटने के साथ ही कहा था कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पर्यवेक्षक कर्नाटक में पार्टी विधायकों की राय से आलाकमान को अवगत करायेंगे और इसके बाद मुख्यमंत्री के चयन को लेकर फैसला किया जायेगा.

शिवकुमार ने संकेत दिया कि वह मुख्यमंत्री पद की दौड़

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने संकेत दिया कि वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हैं. उन्होंने कहा कि वह सभी को साथ लेकर चले और कभी भी अपने लिये कुछ नहीं मांगा. उन्होंने अपने और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बीच मतभेदों की खबरों को भी खारिज कर दिया. दूसरी ओर सिद्धारमैया को भी मुख्यमंत्री पद के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है. दोनों नेताओं के समर्थक भी लगातार उनके समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं. दोनों दिग्गज नेताओं को लेकर पोस्टर भी जारी किया गया, जिसमें समर्थकों ने अपने-अपने नेता को अगला मुख्यमंत्री बताया. शिवकुमार के समर्थक तो विधायक दल की बैठक से पहले बड़ी संख्या में जुटकर नारेबाजी की.

Also Read: Karnataka Election Result: कर्नाटक में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? खरगे से मिले सिद्धारमैया, शिवकुमार का इंतजार

कर्नाटक में कांग्रेस की धमाकेदार जीत

कर्नाटक में 224-सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल करते हुए 135 सीट जीतीं, जबकि सत्तारूढ़ भाजपा और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की अगुवाई में जनता दल (सेक्युलर) ने क्रमश: 66 और 19 सीट जीतीं.

Previous article झारखंड जमीन घोटाला: कर्मचारी भानु प्रताप के घर से ईडी को मिली थी डायरी, मिला पैसों के लेन देन का पूरा ब्योरा
Next article IPL 2023: मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने इकाना में ​की प्रैक्टिस, आज पहुंचेगी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel