[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National केरल में कब पहुंचेगा मानसून ? IMD ने दिया ताजा अपडेट

केरल में कब पहुंचेगा मानसून ? IMD ने दिया ताजा अपडेट

0
केरल में कब पहुंचेगा मानसून ? IMD ने दिया ताजा अपडेट
मानसून की बारिश का इंतजार (Photo: PTI)

Monsoon : मौसम विभाग यानी आईएमडी ने पहले कहा था कि इस बार मानसून केरल में थोड़ा जल्दी पहुंच सकता है, लेकिन अब नए अनुमान में तस्वीर बदलती दिख रही है. 28 मई से 4 जून तक केरल में मौसम ज्यादातर सूखा रहने की संभावना है. वहीं 4 से 11 जून के बीच भी बारिश में सिर्फ मामूली बढ़ोतरी के संकेत मिले हैं. ताजा एक्सटेंडेड रेंज फोरकास्ट (ERF) के मुताबिक, 11 जून के बाद बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं. हालांकि, केरल में मानसून की एंट्री में देरी या इसकी शुरुआत कमजोर रहने के पीछे दो बड़े कारण बताए जा रहे हैं.

पश्चिमी प्रशांत महासागर में एक टाइफून बन रहा है, जिसकी वजह से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की काफी नमी उसकी ओर खिंच रही है. वहीं, लक्षद्वीप के पास बने चक्रवाती सिस्टम के कारण केरल के जमीन वाले हिस्सों में ज्यादा बारिश नहीं हो पा रही है.

दक्षिण-पश्चिम मानसून 26 मई तक केरल में पहुंचने वाला था

आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल पहुंचता है. लेकिन आईएमडी ने 15 मई को अनुमान जताया था कि इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून 26 मई तक केरल में दस्तक दे सकता है. हालांकि, मौसम विभाग ने यह भी कहा था कि अनुमान में चार दिन आगे-पीछे होने की संभावना रहती है.

अब कब आ सकता है मानसून

आईएमडी के मुताबिक, 28 मई से 3 जून के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम अनुकूल बन सकता है. इस दौरान दक्षिण अरब सागर के बाकी हिस्सों, दक्षिण भारत के कुछ इलाकों, बंगाल की खाड़ी के बड़े हिस्से और पूर्वोत्तर भारत में मानसून आगे बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें : मौसम: दिल्ली-यूपी में होगी बारिश, इन राज्यों के लिए भी IMD ने जारी किया अलर्ट

भीषण गर्मी से मिल सकती है जल्द राहत

आईएमडी ने गुरुवार (28 मई) को कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में पड़ रही हीटवेव और भीषण गर्मी से जल्द राहत मिल सकती है. आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट और मौसम में बदलाव के संकेत हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिनों तक पूर्वोत्तर और आसपास के पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं, दक्षिण भारत के प्रायद्वीपीय हिस्सों में गुरुवार को अलग-अलग जगहों पर तेज बारिश के आसार हैं. 

Previous article DMCH Darbhanga OPD: 25 मई का OPD रोस्टर जारी, जानें DMCH में कौन से डॉक्टर बैठेंगे
Next article धनबाद : अंगारपथरा में कोयला तस्करों ने RKMU नेता पर फायरिंग की, पत्थर के हमले से भाई घायल
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel