[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National SIR Process : BLO के आने पर यदि मतदाता घर पर नहीं मिला तो क्या होगा? जानें इसका जवाब

SIR Process : BLO के आने पर यदि मतदाता घर पर नहीं मिला तो क्या होगा? जानें इसका जवाब

0
SIR Process : BLO के आने पर यदि मतदाता घर पर नहीं मिला तो क्या होगा? जानें इसका जवाब
विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया (Photo: CEO West Bengal)

SIR Process : चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि गणना फॉर्म अब चार दिसंबर के बजाय 11 दिसंबर तक दिया जाएगा. मसौदा मतदाता सूची अब नौ दिसंबर के स्थान पर 16 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी, वहीं अंतिम मतदाता सूची सात फरवरी के स्थान पर 14 फरवरी, 2026 को जारी की जाएगी. निर्वाचन आयोग ने इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर की घोषणा 27 अक्टूबर को की थी. जानें SIR से जुड़ी एक खास बात.

एन्यूमरेशन फॉर्म बांटने के लिए क्या तरीके अपनाए जाते हैं? जानें

1. बूथ स्तर अधिकारी (BLO) हर घर पर जाकर मौजूदा मतदाताओं को पहले से छपे हुए गणना (Enumeration) फॉर्म की दो प्रतियां देंगे. इसके बाद वे उन्हें फॉर्म भरने का तरीका बताएंगे.
2. मतदाताओं को गणना फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरनी होगी. बाद में बूथ स्तर अधिकारी (BLO) भरे हुए फॉर्म को लेकर जाएंगे. फॉर्म भरने के लिए आपको कुछ समय दिया जाएगा.
3. बूथ स्तर अधिकारी (BLO) फॉर्म जमा कर लेंगे. गणना फॉर्म की एक प्रति अपने पास रखेंगे. दूसरी प्रति पर फॉर्म प्राप्ति की रसीद देकर वह मतदाता को वापस कर दी जाएगी, जिसे मतदाता को सुरक्षित रखना होगा.4. मतदाता गणना फॉर्म को ऑनलाइन भरकर जमा भी कर सकते हैं. इसके लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in पर सुविधा उपलब्ध है. ऑनलाइन सर्च सुविधा भी दी गई है, जिससे मतदाता SIR 2002/2005 में अपनी जानकारी देख सकते हैं.
5. जरूरत होने पर बूथ स्तर अधिकारी (BLO) नए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 और घोषणा पत्र भी उपलब्ध कराएंगे.
6. बूथ स्तर अधिकारी (BLO) प्रत्येक मतदाता के घर पर कम से कम तीन बार जाएंगे.

यह भी पढ़ें : SIR in Jharkhand: एसआइआर को लेकर बड़ी खबर, पूर्व सूची से हटाने के लिए झारखंड में 12 लाख नाम चिह्नित

अगर आप घर पर नहीं हैं, तो क्या होगा

गणना फॉर्म आपको बूथ स्तर अधिकारी (BLO) के माध्यम से मिलेगा या आप इसे आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in से भी डाउनलोड कर सकते हैं. अगर आप घर पर नहीं हैं, तो फॉर्म आपके परिवार के किसी वयस्क सदस्य को दे दिया जाएगा. अगर किसी मतदाता को गणना फॉर्म नहीं मिला है, तो वह BLO से फोन पर संपर्क कर सकता है. BLO का संपर्क नंबर वेबसाइट https://www.erolls.tn.gov.in/blo/ पर उपलब्ध है. इसके अलावा, मतदाता चाहें तो https://voters.eci.gov.in वेबसाइट पर उपलब्ध “Book a Call with BLO” विकल्प के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं.

ज्यादा जानकारी आपको https://www.elections.tn.gov.in/SIR2026/FAQ_English.pdf पर मिल जाएगी.

Previous article Google Year in Search 2025: साल 2025 में क्या हुआ गुगल पर सर्च, जानकर उड़ जाएंगे होश
Next article Bihar News: क्या है EOU का ‘ऑपरेशन जीरो लीक’? 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहेगी टीम, गड़बड़ी होने पर यहां कर सकेंगे शिकायत
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel