[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National अहमदाबाद हादसे में अबतक क्या हुआ? अजीत पवार की मौत के बाद संजय राउत का सवाल

अहमदाबाद हादसे में अबतक क्या हुआ? अजीत पवार की मौत के बाद संजय राउत का सवाल

0
अहमदाबाद हादसे में अबतक क्या हुआ? अजीत पवार की मौत के बाद संजय राउत का सवाल
अजित पवार की मौत पर संजय राउत ने क्या कहा? (Photo: PTI)

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की चार्टर प्लेन क्रैश लैंडिंग में मौत हो गई. मामले पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि अहमदाबाद में इतना बड़ा हादसा हुआ… क्या हुआ उस मामले में? जांच शुरू हुई, लेकिन क्या कुछ सामने आया? इतनी सारी चार्टर्ड फ्लाइट दुर्घटनाएं हुई हैं, और इतने सारे लोग मारे गए हैं… सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि अजीत पवार बड़े नेता थे. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री थे. 28 जनवरी को उनकी प्लेन क्रैश में मौत हो गई. न सिर्फ महाराष्ट्र, बल्कि पूरा देश सदमे में है. यह कैसे हुआ? क्या तकनीकी खराबी थी? यह सामने आना चाहिए. अगर फ्लाइट में कोई तकनीकी खराबी थी, रडार सिस्टम में कोई दिक्कत थी, या एयरपोर्ट पर कुछ हुआ. सारी बातें सबके सामने आनी चाहिए. सिर्फ संवेदनाएं भेजने से क्या होगा? अगर हादसा तकनीकी दिक्कतों की वजह से हुआ है, तो हम सभी को इसकी असली वजहों का पता लगाना होगा.

यह भी पढ़ें : Video: अजित पवार के PSO विदीप दिलीप जाधव का अंतिम संस्कार रात में हुआ, छोटे से बेटे को देख रो देंगे आप भी

पुणे से लगभग 100 किलोमीटर दूर बारामती हवाई पट्टी के पास लियरजेट विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से बुधवार सुबह अजित पवार की मौत हो गई. दुर्घटना में दो पायलट, एक फ्लाइट अटेंडेंट और एक निजी सुरक्षा अधिकारी की भी जान चली गई थी. गुरुवार की सुबह पवार के पार्थिव शरीर को बारामती के पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी अस्पताल से बारामती के पास स्थित उनके गांव काटेवाडी लाया गया. अपने नेता का शव देखकर यहां लोग रो पड़े.

Previous article ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पकड़ चुका भारत, बना दुनिया की उम्मीद की किरण, बजट 2026 से पहले बोले पीएम मोदी, EU-India FTA का किया जिक्र
Next article Border 2 worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर चमकी सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’, दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई, जल्द करेगी 300 करोड़ पार
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel