[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Pulwama Attack Anniversary: पुलवामा में 4 साल पहले आखिर क्या हुआ था, यहां जानें सबकुछ

Pulwama Attack Anniversary: पुलवामा में 4 साल पहले आखिर क्या हुआ था, यहां जानें सबकुछ

0
Pulwama Attack Anniversary: पुलवामा में 4 साल पहले आखिर क्या हुआ था, यहां जानें सबकुछ

Pulwama Attack Anniversary: आज 14 फरवरी है. आज ही के दिन ठीक 4 साल पहले 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था. जिसमें देश के 40 वीर जवान शहीद हो गये थे. हालांकि भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान को जिस तरह से सबक सिखाया, उसे वह जिंदगी भर याद रखेगा. भारतीय जवानों ने पुलवामा हमले का बदला बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक के रूप में लिया था. तो आइये जानते हैं कि आखिरी 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में क्या हुआ था.

आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर किया था हमला

14 फरवरी 2019 का दिन था, जब जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर सीआरपीएफ का काफिला गुजर रहा था. उस काफिले में अधिकतर सेना की बसें थीं, जिसमें जवान सवार थे. इसी दौरान पुलवामा में दूसरी दिशा से आ रही कार ने सेना की एक बस पर टक्कर मार दी. जिस कार ने बस में टक्कर मारी थी, उसमें भारी मात्रा में विस्फोटक थे. जिससे टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ. देखते ही देखते भारतीय सेना के 40 जवान शहीद हो गये. घटना स्थल का मंजर देखकर आज भी हर भारतीय का खून गुस्से से खौल उठता है. शहीद जवानों के शव जहां-तहां बिखरे पड़े थे. इस आतंकी हमले से पूरा देश एक ओर गहरे सदमे में था, तो दूसरी ओर गुस्से में था. पूरे देश में एक ही स्वर गुंजने लगा था, पाकिस्तान को इस घिनौने करतूत की सबक सिखायी जाए. भारत ने ऐसा किया भी. ठीक 12 दिन बाद भारतीय जवानों ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर उसके कई आतंकी ठीकानों को नष्ट कर दिया. पाकिस्तान बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक को जिंदगी भर याद रखेगा.

पुलवामा हमले के बाद क्या-क्या हुआ

* पुलवामा आतंकी हमले ने भारत को गहरा जख्म दिया, जिसे शायद ही कोई भारतीय भूल सके. भारत ने इस हमले का माकूल जवाब दिया और पाकिस्तान के बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक किया. 26 फरवरी 2019 का वह दिन था, जब भारतीय जाबांजों ने बालाकोट में घुसकर एयर स्ट्राइक के जरिये आतंकवादियों के शिवरों को नष्ट कर दिया.

Also Read: Pulwama Terror Attack Anniversary: पुलवामा घातक हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को ऐसे सिखाया सबक

* बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान पूरी तरह से बौखला गया था. जिसके बाद पाकिस्तान की सेना ने दु:साहस दिखाते हुए भारत को सबक सिखाने के मंसूबे से जम्मू-कश्मीर में घुसती है और हवाई हमला करती है, लेकिन भारतीय सेना ने भी उसका जोरदार जवाब दिया. हालांकि इस दौरान भारत का मिग-21 लड़ाकू विमान पाकिस्तानी हमले का शिकार हो गया. विमान पाकिस्तान में गिरता है. उसके बाद मिग-21 के पायलट अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तानी सेना पकड़ लेती है.

* 1 मार्च 2019 को भारत और अंतरराष्ट्रीय दबाव के कारण पाकिस्तान को अभिनंदन को रिहा करना पड़ा. यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत हुई. उस घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सभी व्यापारिक रिश्ते खत्म कर लिये. जिससे पाकिस्तान को आर्थिक रूप से काफी नुकसान उठाना पड़ा और वह आज भी उससे उबर नहीं पाया.

Previous article राउरकेला में भीषण सड़क हादसा, बेटी से मिलकर लौट रहे दंपती को बस ने रौंदा, पिता की मौत
Next article Happy Valentine’s Day 2023 Wishes: आपके आने से जिन्दगी कितनी खूबसूरत… वैलेंटाइंस डे पर भेजें प्यार भरे संदेश
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel