[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला मौसम, उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी, कई राज्यों में पड़े ओले

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला मौसम, उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी, कई राज्यों में पड़े ओले

0
पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला मौसम, उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी, कई राज्यों में पड़े ओले
कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी, फोटो- आईएमडी

Weather News: पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को उत्तर भारत के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश हुई, जबकि हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी जारी रही. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, हरियाणा के हिसार में 7.8 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा रोहतक, चरखी दादरी, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, पलवल और सोनीपत में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई. चरखी दादरी, रेवाड़ी, हिसार और पंजाब के फिरोजपुर के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई. वहीं, पंजाब के फिरोजपुर और फाजिल्का में भी बारिश हुई, जबकि अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.

जम्मू कश्मीर में बारिश के कारण बढ़ा जलस्तर

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में भारी बारिश के कारण जलस्तर बढ़ गया. इससे एक स्कूल के छात्रावास में 30 छात्रों और 4 शिक्षकों समेत 34 लोग फंस गए, जिन्हें सेना के जवानों ने सुरक्षित बाहर निकाला. इस बीच, बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर के तुलैल इलाके में हिमस्खलन की घटना भी सामने आई, हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ. पिछले 48 घंटों में कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई. बारामूला में 70 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि नौगाम, काजीगुंड, कुलगाम और श्रीनगर में भी अच्छी बारिश हुई. मौसम विभाग ने कहा है कि बुधवार तक कश्मीर में बादल छाए रहेंगे और सप्ताहांत में फिर बारिश हो सकती है.

दिल्ली में छाये रहे बादल, कई जगहों पर बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई. सफदरजंग, पालम, लोधी रोड, रिज और आयानगर समेत कई केंद्रों पर 2 से 4 मिमी तक बारिश हुई. जनकपुरी में सबसे अधिक 4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. हालांकि बारिश के बावजूद अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा. सफदरजंग में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बुधवार के लिए आंशिक बादल, न्यूनतम 18 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस तापमान का पूर्वानुमान जताया है.

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी जारी रही. मंगलवार सुबह तक गोंडला में 4 सेंटीमीटर और केलांग में 2 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई. मध्य और निचले पहाड़ी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रही. शिमला जिले के कुमारसेन में सबसे अधिक 39 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सराहन, धर्मशाला, कांगड़ा, मनाली और अन्य इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई. शिमला मौसम कार्यालय ने शुक्रवार और शनिवार के लिए 10 जिलों में गरज, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, 2 अप्रैल से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राज्य में 6 अप्रैल तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. (इनपुट भाषा)

Also Read: खत्म होगा बारिश का दौर, इन राज्यों में पड़ने वाली है भीषण गर्मी, IMD का अलर्ट

Previous article प्रियंका चोपड़ा ने गोल्डन टेम्पल में बर्तन धोकर की सेवा, फैंस कर रहे तारीफ
Next article IPL 2026 के लिए Airtel का नया ₹48 वाला प्लान, फ्री JioHotstar के साथ मिलेगा डेटा
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel