[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Weather Updates: 48 घंटे तक शीतलहर की चपेट में ये राज्य, 4 दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी, आईएमडी की वॉर्निंग

Weather Updates: 48 घंटे तक शीतलहर की चपेट में ये राज्य, 4 दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी, आईएमडी की वॉर्निंग

0
Weather Updates: 48 घंटे तक शीतलहर की चपेट में ये राज्य, 4 दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी, आईएमडी की वॉर्निंग
Weather Updates

Weather Updates: देश के कई हिस्सों में मौसम के तेवर तल्ख बने हुए हैं. कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. सबसे बुरा हाल उत्तर भारत के कई राज्यों का है, जहां न्यूनतम तापमान दहाई के अंक से नीचे हैं. पहाड़ी राज्यों में तो न्यूनतम तापमान माइनस से कई डिग्री नीचे है. मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 8 और 9 दिसंबर को अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है.

कोहरा छाए रहने की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान जाहिर किया है कि पश्चिमी मध्य प्रदेश में 8 दिसंबर को को घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. ओडिशा में 8 और 9 दिसंबर को भी ऐसे ही हालात रहेंगे. हिमाचल प्रदेश में 8 से 10 दिसंबर के दौरान और असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 8 से 12 दिसंबर के दौरान अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

न्यूनतम तापमान का अनुमान

  • मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 से 4 दिनों में पश्चिम भारत में तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.
  • देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है.

मौसम की चेतावनी

  • 8 से 10 दिसंबर के दौरान अंडमान और निकोबार आइलैंड्स में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
  • कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश और बिजली कड़कने के आसार हैं.
  • आईएमडी ने बताया कि इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवा चल सकती है.
  • 8 दिसंबर को जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

Also Read: IMD Cold Wave Alert: सर्दी से अभी राहत नहीं, और गिरेगा न्यूनतम तापमान, आईएमडी ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट

Previous article Gas Leak Kenduadih: केंदुआडीह में गैस रिसाव जारी, उपायुक्त ने एनडीआरएफ के साथ बनायी रणनीति
Next article 9 December Top News: इंडिगो पर कार्रवाई करने की तैयारी में सरकार, कांग्रेस ने नवजोत कौर सिद्धू को किया सस्पेंड, एक क्लिक में पढ़ें मंगलवार की टॉप 20 खबरें
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel