[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Weather Updates: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस, छा रहा है घना कोहरा, हो सकती है बारिश

Weather Updates: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस, छा रहा है घना कोहरा, हो सकती है बारिश

0
Weather Updates: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस, छा रहा है घना कोहरा, हो सकती है बारिश
Weather Updates

Weather Updates: एक नये पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदल गया है. नये साल के पहले हफ्ते में दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. राष्ट्रीय राजधानी में सुबह के समय घना कोहरा जम रहा है. यहां तक की कुछ क्षेत्रों में दृश्यता लगभग शून्य दर्ज की गई. मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने का भी पूर्वानुमान जाहिर किया है. मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर एक साथ दो-दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हैं. इसका असर दिल्ली के मौसम पर पड़ रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 4 से 6 जनवरी तक मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. बारिश के कारण ठंड में और इजाफा हो सकता है.

दिल्ली में जम रहा है घना कोहरा

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके अलावा कई इलाकों में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा. आईजीआई एयरपोर्ट पर भी बहुत घना कोहरा छाया रहा. दृश्यता शून्य मीटर दर्ज की गई. मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में फिलहाल मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है. न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास ही रह सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 17 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

मैदानी इलाकों में बारिश के आसार

पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम में बदलाव आ गया है. पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं. कई इलाकों में भारी बर्फबारी की भी संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 6 जनवरी तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है. इस दौरान मैदानी इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है.

यूपी में ठंड के साथ घना कोहरा

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में भीषण सर्दी की दस्तक हो चुकी है. प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छा रहा है. कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है. पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में कोहरा का सबसे ज्यादा असर दिखाई दे रहा है. शीतलहर के कारण पूरे प्रदेश में सिरहन वाली सर्दी पड़ने लगी है. लोगों को अलाव के सहारा लेना पड़ रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि इस पूरे हफ्ते मौसम के तेवर ऐसे ही तल्ख रह सकते हैं.

Also Read: Weather Updates: पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानों में कड़ाके की ठंड, बारिश से बढ़ सकती है परेशानी, जानें मौसम का हाल

Previous article 12. ई-डार पोर्टल पर रिकार्ड अपलोड करने में मुंगेर ट्रैफिक थाना ने मारी बाजी
Next article Jamshedpur News : एमजीएम अस्पताल में जूनियर रेजिडेंट का इंटरव्यू रद्द, अधीक्षक बोलीं- जब तक खाली नहीं करोगे…
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel