[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Weather Forecast: ठंड से ठिठुर रहा आधा भारत, मौसम लेगा फिर करवट, इन राज्यों में हाड़ कंपाने वाली बढ़ेगी सर्दी

Weather Forecast: ठंड से ठिठुर रहा आधा भारत, मौसम लेगा फिर करवट, इन राज्यों में हाड़ कंपाने वाली बढ़ेगी सर्दी

0
Weather Forecast: ठंड से ठिठुर रहा आधा भारत, मौसम लेगा फिर करवट, इन राज्यों में हाड़ कंपाने वाली बढ़ेगी सर्दी
Weather Forecast

Weather Forecast: देश के कई हिस्सों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ने लगी है. उत्तर भारत में भी कड़ाके की सर्दी, शीतलहर और घना कोहरा का प्रकोप जारी है. दिल्ली, यूपी, पंजाब, राजस्थान, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में भयंकर सर्दी पड़ रही है. आईएमडी ने आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने का अलर्ट जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि आगामी दिनों में जम्मू कश्मीर में शीत लहर की स्थिति जारी रह सकती है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी ठंड में इजाफा होगा. पंजाब और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर जारी रह सकती है.

https://twitter.com/Indiametdept/status/1995055889896894744

इन राज्यों में पड़ रही कड़ाके की सर्दी

  • जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से कम है.
  • पंजाब में अलग-अलग स्थानों, उत्तराखंड, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर पारा 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है.
  • उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भी शीतलहर की स्थिति बनी हुई है.
  • मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस पंजाब के फरीदकोट में दर्ज किया गया.

अगले 48 घंटे में कैसा रहेगा मौसम

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में उत्तर-पर्व और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और उसके बाद अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.
  • अगले 2 दिनों में मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है और उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.
  • अगले 48 घंटों में उत्तर-पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और उसके बाद अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.
  • अगले 4 दिनों में गुजरात स्टेट में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है और उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.
  • अगले 2 दिनों में महाराष्ट्र के उत्तरी इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है और उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.

घना कोहरा और कोल्ड वेव की चेतावनी

  • आईएमडी के मुताबिक 1 दिसंबर को मणिपुर, ओडिशा के कुछ इलाकों में सुबह-सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, और 1 से 3 दिसंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश में भी घना कोहरा छा सकता है.
  • 1 से 3 दिसंबर के दौरान मध्य महाराष्ट्र, पंजाब के कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है.
  • 2 और 3 दिसंबर को मराठवाड़ा में कोल्ड वेव की स्थिति बनी रह सकती है.
  • 4 और 7 दिसंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान में कोल्ड वेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है.

Also Read: Very Heavy Rain Alert: 30 नवंबर और 1 दिसंबर को मूसलाधार बारिश, 48 घंटों तक गरज के साथ छींटे, आईएमडी का अलर्ट

Previous article नौ दिन बाद संघरी घाटी के जंगल में मिला शव
Next article पीएचसी बांसकुली परिसर में खोदे गये गड्ढे से हादसा होने की आशंका
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel