[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Weather Forecast : राजस्थान में बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, जानें मौसम का हाल

Weather Forecast : राजस्थान में बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, जानें मौसम का हाल

0
Weather Forecast : राजस्थान में बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, जानें मौसम का हाल
बारिश से बचने की कोशिश करती महिला

Weather Forecast : राजस्थान के लोग ठंड से परेशान हैं. अनेक इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. अगले कुछ दिनों में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग (आईएमडी) ने व्यक्त किया है. मंगलवार सुबह कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया नजर आया. विभाग के अनुसार राज्य में कुछ दिन मौसम सामान्य तौर पर शुष्क रहने की संभावना है. अधिकांश भागों में न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट होने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार , एक मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने की वजह से 10-12 जनवरी के दौरान बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के इलाकों में मेघ गर्जन के साथ बारिश देखने को मिल सकती है. इस दौरान बीकानेर, जयपुर तथा भरतपुर संभाग के कुछ भागों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया नजर आ सकता है.

राजस्थान में कहां रिकॉर्ड किया गया सबसे कम तापामान?

आईएमडी के जयपुर केंद्र ने जानकारी दी कि बीते चौबीस घंटे की अवधि में राजस्थान में निम्नतम न्यूनतम तापमान नागौर में 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा, न्यूनतम तापमान सिरोही में 4.2 डिग्री सेल्सियस, सीकर के फतेहपुर में 4.4 डिग्री सेल्सियस, माउंट आबू में 5.2 डिग्री दर्ज किया गया. चित्तौड़गढ़ में 5.9 डिग्री, वनस्थली (टोंक) में छह डिग्री, बीकानेर में 6.2 डिग्री, जोधपुर में 6.5 डिग्री, जैसलमेर में 6.6 डिग्री, जालौर में 6.7 डिग्री, पिलानी में 6.8 डिग्री, जयपुर और सीकर में सात डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड किया गया.

ये भी पढ़ें : Weather Forecast: दिल्ली में बारिश से बढ़ेगी ठंड, और घना होगा कोहरा, जानें देशभर के मौसम का हाल

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार सहित कई राज्यों में शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. इससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है. पहाड़ी राज्यों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.

Previous article Champions Trophy: फिर एक विवाद, इंग्लैंड के 160 नेताओं की अपील, अफगानिस्तान से मैच न खेले इंग्लैंड 
Next article Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में बताये गए ये नियम दिलाएंगे आपको सुख-समृद्धि और पैसे, जरूर रखें ख्याल
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel