[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Weather Forecast: उत्तर भारत में बदला मौसम, दिल्ली-राजस्थान में बारिश, अगले 12 घंटों में इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Weather Forecast: उत्तर भारत में बदला मौसम, दिल्ली-राजस्थान में बारिश, अगले 12 घंटों में इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

0
Weather Forecast: उत्तर भारत में बदला मौसम, दिल्ली-राजस्थान में बारिश, अगले 12 घंटों में इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
Rain Alert

Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल चुका है. आंधी और बारिश का नया दौर शुरू हो गया है. कई इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है. गुरुवार को होली के दिन दिल्ली में बारिश हुई. इस दौरान तेज हवा भी चली. यहीं हाल राजस्थान का भी रहा. राजस्थान के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे. शुक्रवार को उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश हुई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान बारिश का दौर जारी रहेगा. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत कई और उत्तर भारत व उत्तर पूर्व के राज्यों में बारिश हो रही है.

गर्मी में आएगी कमी

इससे पहले गुरुवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई  थी. पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण दिल्ली समेत पूरे एनसीआर और अन्य राज्यों में बारिश का दौर शुरू हो गया है. बारिश के कारण दिल्ली का मौसम सुहाना हो गया है. बीते कुछ दिनों से खिली धूप के कारण दिल्ली में गर्मी बढ़ने लगी थी. लेकिन, गुरुवार और शुक्रवार को हुई बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट आई है. मौसम विभाग के मुताबिक 15 मार्च से दिल्ली में गर्मी में कमी आएगी. मौसम विभाग के मुताबिक 15 और 16 मार्च को दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादलों का डेरा रहेगा.

राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में हुई बारिश

राजस्थान के कई इलाकों में बारिश हुई, बारिश के साथ ओले भी गिरे. मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई. विभाग के अनुसार बारिश के बाद कुछ हिस्सों में तापमान में एक डिग्री सेल्सियस से लेकर तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक भरतपुर के वैर में 12 मिमी, बयाना, रूपवास, कांमा में नौ मिमी, सीकर में आठ मिमी, अलवर में राजगढ, धौलपुर के मनिया और भरतपुर के नदबई में सात मिमी, भरतपुर के भुसावर में छह मिमी, धौलपुर के सैपऊ में पांच मिमी तक बारिश दर्ज की गई.

पहाड़ों में जारी है बारिश का दौर

एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है. इसके कारण खासकर पहाड़ी इलाकों में बारिश हो रही है. शुक्रवार को कश्मीर के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश दर्ज की गई. कश्मीर के गुलमर्ग, बांदीपोरा में जोरदार बर्फबारी दर्ज की गई. मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 मार्च तक बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है. हिमस्खलन का भी खतरा है. बारिश का दौर हिमाचल प्रदेश में भी जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक रविवार तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रह सकता है.

Previous article Bihar Politics : पहले रखा रोजा फिर खेली होली, RJD विधायक के इस कदम से हर कोई हैरान 
Next article bhagalpur news. बैडमिंटन हॉल का मेंटेनेंस की अवधि अभी बाकी, फिर भी विद्युत विभाग करायेगा नया काम
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel