[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Weather Forecast : नवंबर में इन राज्यों में होगी भारी बारिश, पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

Weather Forecast : नवंबर में इन राज्यों में होगी भारी बारिश, पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

0
Weather Forecast : नवंबर में इन राज्यों में होगी भारी बारिश, पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
IMD Alert/ Heavy Rain

Weather Forecast : नवंबर का महीना चल रहा है और लोगों को अभी भी ठंड का इंतजार है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, नवंबर में मौसम सामान्य से अधिक गर्म रहेगा. अभी तक आने वाली सर्दी के कोई स्पष्ट संकेत नहीं हैं. विभाग केवल जनवरी और फरवरी को ही सर्दी के महीने मानता है. दिसंबर में ठंड लोगों को लगने लगती है. हालांकि, उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले कुछ हफ्तों तक तापमान कुछ अधिक रिकॉर्ड किया जा सकता है. इससे सर्दी की शुरुआत में और देरी होगी.

नवंबर में इन राज्यों में होगी बारिश

इस बीच, नवंबर में भारत के दक्षिणी क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. ऐसा पूर्वोत्तर मानसून की वजह से होगा. तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल जैसे राज्यों में बारिश की अधिक संभावना व्यक्त की गई है. उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश देखने को मिल सकती है.

ला नीना के कारण सर्दी पड़ेगी ज्यादा

नवंबर की शुरुआत गर्म होने के बावजूद, ला नीना की स्थिति दिख रही है. मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि यदि दिसंबर तक ला नीना की स्थिति बनती है, तो उत्तर भारत में, खासकर दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर-पश्चिम और मध्य क्षेत्रों में कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है. ला नीना मध्य और पूर्वी प्रशांत महासागर में समुद्री सतह के तापमान को ठंडा करने में मदद करता है. इसके परिणामस्वरूप शीत लहरें चलतीं हैं. सर्दियों के महीनों में तापमान में ज्यादा गिरावट लातीं हैं.

Read Also : Weather Forecast : अब हाड़ कंपाने वाली ठंड के लिए हो जाएं तैयार, अलर्ट जारी

अल नीनो की स्थिति की वजह से सर्दी के मौसम में देरी

आमतौर पर दिल्ली में सर्दी नवंबर के आखिर या दिसंबर की शुरुआत में शुरू होती है. यह मार्च की शुरुआत तक रहती है. हालांकि, इस साल सर्दी के मौसम में देरी हो रही है. मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी भारत में, कम तापमान के लिए उत्तर-पश्चिमी हवाओं की जरूरत होती है. ठंड के मौसम में देरी का कारण भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में वर्तमान में मौजूद तटस्थ अल नीनो की स्थिति को भी माना जा रहा है.

अभी तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक

आईएमडी वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने बताया कि अभी तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक है. विशेष रूप से राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तरी मध्य प्रदेश में ऐसी स्थिति है. 14 नवंबर के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ आएगा और आने वाले 4-5 दिनों में विशेष रूप से उत्तर भारतीय मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस का मामूली अंतर देखने को मिलेगा.

Previous article Health Tips: क्यों आपको हर सुबह पीना चाहिए किशमिश का पानी? फायदे जानकार चौंक जाएंगे आप
Next article Anupama: नई आध्या ने शो में एंट्री करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यह उन पर निर्भर है कि…
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel