[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National बिगड़ने वाला है मौसम, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, मैदानी राज्यों में बारिश

बिगड़ने वाला है मौसम, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, मैदानी राज्यों में बारिश

0
बिगड़ने वाला है मौसम, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, मैदानी राज्यों में बारिश
बर्फबारी का मजा लेते पर्यटक

Weather Forecast : पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है. दिल्ली में मंगलवार को सुबह कोहरा छाया रहा. न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिन में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं. अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. 25 दिसंबर को यहां का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 22 और 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. वहीं, 26 से 28 दिसंबर के बीच बारिश के आसार हैं.

कश्मीर में भीषण शीतलहर

जम्मू-कश्मीर में मौसम बिगड़ गया है. ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है. घाटी में भीषण शीतलहर की स्थिति है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट का अनुमान जताया है.

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार को मौसम की दूसरी हल्की बर्फबारी देखने को मिली. मौसम विभाग ने मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को हिमाचल प्रदेश के मध्य और ऊंचे इलाकों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी का अनुमान व्यक्त किया है.

राजस्थान के कई इलाकों में बारिश के आसार

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, 26-27 सितंबर को एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा. इसका प्रभाव उदयपुर, कोटा, अजमेर व भरतपुर संभाग के अलावा शेखावाटी इलाके में नजर आ सकता है. इसकी वजह से बादल छाए रहने व कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है.

उत्तर प्रदेश में बढ़ेगी ठंड

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है. मौसम विभाग की मानें तो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होगा. 24 दिसंबर के बाद कोहरा बढ़ेगा. 26 दिसंबर को पश्चिमी यूपी में कई जगह बारिश हो सकती है. पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है. यहां 27-28 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.

ये भी पढ़ें : Weather Alert : नये साल में पहाड़ों पर घूमने जाने से पहले जान लें मौसम का हाल, कहीं फंस न जाएं आप

पंजाब में बारिश के आसार

पंजाब में पारा गिरेने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, कोल्ड वेव जैसी स्थिति नजर आ सकती है. प्रदेश में 27 के बाद बारिश का अनुमान है. इससे ठंड में इजाफा होगा.

बिहार में बारिश की संभावना

बिहार में 27 दिसंबर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. 27 दिसंबर को रोहतास, अरवल, कैमूर, बक्सर, औरंगाबाद और भोजपुर जिले में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. इसके अलावा बिहार के कुछ और जिलों में बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. विभाग के अनुसार, 26 दिसंबर तक प्रदेश के कुछ शहरों में कोहरा छाया रह सकता है.

झारखंड में छाया रह सकता है कोहरा

झारखंड में मंगलवार की सुबह कई जिलों में कोहरा छाया नजर आया. इसी तरह का मौसम अगले तीन से चार दिन रह सकता है. बुधवार को प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 13 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है.

Previous article Bihar News: शौचालय में नवजात को जन्म देकर फरार हुई महिला, नर्सों ने गले से लगाया
Next article Somvati Amavasya 2024 Upay: सोमवती अमावस्या के दिन इस काम को करने से पितृ होते हैं प्रसन्न
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel