[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पश्चिमी विक्षोभ के असर से होगी बारिश, आया मौसम विभाग का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के असर से होगी बारिश, आया मौसम विभाग का अलर्ट

0
पश्चिमी विक्षोभ के असर से होगी बारिश, आया मौसम विभाग का अलर्ट
बारिश का अलर्ट जारी (Photo: PTI)

Weather Forecast : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 9 से 11 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान बर्फबारी की भी संभावना है. इससे पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग ने रविवार के लिए पूर्वानुमान लगाया है कि आसमान साफ रहेगा, हालांकि सुबह के समय हल्की धुंध छाई नजर आई. दिल्ली में 8 फरवरी को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 22 से 24 डिग्री सेल्सियस और नौ से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

राजस्थान में मौसम शुष्क रहने का अनुमान

राजस्थान में अगले तीन से चार दिन मौसम शुष्क रहेगा. तापमान में आंशिक वृद्धि का अनुमान मौसम विभाग की ओर से लगाया गया है. विभाग ने बताया कि राज्य के अधिकांश भागों में अगले तीन से चार दिन तापमान में आंशिक बढोतरी जारी रहेगी. एक नया पश्चिमी विक्षोभ 9 फरवरी से उत्तर पश्चिमी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है.

यह भी पढ़ें : राजस्थान में 9 फरवरी से एक्टिव होगा नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस, IMD का आया अलर्ट

अभी और गिरेगा झारखंड का पारा

पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड के लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में भारी कमी आयी है. अभी और गिरावट देखने को मिल सकती है. अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. आठ फरवरी की रात में उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ तैयार हो रहा है, इससे उत्तर भारत में बर्फबारी हो सकती है, जिसका असर 10 फरवरी से झारखंड पर भी पड़ने की संभावना है.

बिहार का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में अभी सुबह-शाम ठंड का असर रहेगा. 12 फरवरी के बाद तापमान धीरे-धीरे बढ़ना शुरू होगा, जिससे ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है.

यहां के मौसम में नहीं होगा खास बदलाव

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान 2–3 डिग्री बढ़ सकता है. फिर अगले तीन दिनों तक तापमान लगभग स्थिर रहने की संभावना है.

मध्य भारत में अगले दो दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान 2–3 डिग्री तक धीरे-धीरे बढ़ सकता है. फिर अगले दो दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा.

पूर्वी भारत में अगले चार दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान 2–3 डिग्री तक धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है. कुल मिलाकर मौसम सामान्य बना रहेगा.

Previous article Garena का धमाका! आज के Free Fire MAX Redeem Codes से लूटें फ्री रिवॉर्ड्स
Next article बंगाल के वोटरों को चुनाव आयोग से मिली बड़ी राहत, SIR के लिए अब मान्य होगा स्थायी निवास प्रमाण पत्र
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel