[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National अगले 48 घंटे इन 9 राज्यों में चलेगी शीतलहर, बारिश का भी आया अलर्ट

अगले 48 घंटे इन 9 राज्यों में चलेगी शीतलहर, बारिश का भी आया अलर्ट

0
अगले 48 घंटे इन 9 राज्यों में चलेगी शीतलहर, बारिश का भी आया अलर्ट
अगले दो दिन का मौसम कैसा रहेगा? जानें

Weather Forecast : आईएमडी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक सर्दी का असर बने रहने की संभावना है. 17 जनवरी को न्यूनतम तापमान करीब 6से 8 डिग्री के बीच रह सकता है. यहां का अधिकतम 23 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जा सकता है. शनिवार को हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है. 18 जनवरी को भी मौसम लगभग ऐसा ही रहेगा. तापमान 7 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है.

पश्चिम बंगाल में अगले सप्ताह तापमान में होगी बढ़ोतरी

आईएमडी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. इससे राज्य में जारी कड़ाके की ठंड से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है. अगले तीन दिनों तक राज्य के कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है, जिससे विजिबिलिटी कम होने की आशंका है.

इन राज्यों में बारिश या बर्फबारी होने की संभावना

एक पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर की ओर बढ़ रहा है. इसके असर से 17 जनवरी से घाटी के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. 19 से 22 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है.

पंजाब और हरियाणा में बारिश के आसार

18, 19 और 22 जनवरी को पंजाब में, 19 और 22 जनवरी को हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें : अगले 2 दिन चलेगी शीतलहर, बारिश को लेकर भी IMD ने जारी किया अलर्ट

शीतलहर से कुछ राहत मिलेगी राजस्थान के लोगों को

एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से 17–18 जनवरी को राजस्थान के उत्तरी और पश्चिमी इलाकों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. इसके कारण अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. इससे शीतलहर से कुछ राहत मिल सकती है.

उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार

19 और 20 जनवरी को उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. बारिश के कारण ठंड का असर और ज्यादा बढ़ने की संभावना है. 22 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है.

Previous article Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या पर मौन व्रत क्यों है जरूरी? जानिए पौराणिक कारण
Next article Aaj Ka Rashifal 17 January 2026: आज इन 7 राशियों की पलटेगी किस्मत, जानें कैसा रहेगा आर्थिक स्थिति, लव लाइफ और करियर का हाल
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel