[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ बिगाड़ेगा उत्तर भारत का मौसम, पड़ सकती है कड़ाके की ठंड

Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ बिगाड़ेगा उत्तर भारत का मौसम, पड़ सकती है कड़ाके की ठंड

0
Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ बिगाड़ेगा उत्तर भारत का मौसम, पड़ सकती है कड़ाके की ठंड
Weather Forecast

Weather Forecast: उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम बिगड़ने वाला है. IMD ने कहा है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 8 दिसंबर को दस्तक दे सकता है. वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण दिल्ली-यूपी सहित कई राज्यों में मौसम बदल सकता है.

16111 Pti11 16 2024 000062B 1
Weather forecast: पश्चिमी विक्षोभ बिगाड़ेगा उत्तर भारत का मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कुछ हिस्सों पर एक सर्कुलेशन बन रहा है. इन दोनों मौसमी गतिविधियों के मिलने से एक मौसमी तंत्र विकसित हो सकता है. जिसके सक्रिय होने से दिल्ली समेत पंजाब और हरियाणा के मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है.

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में इस बार सामान्य से कम ठंड पड़ रही है. दिसंबर के पहले सप्ताह में तापमान सामान्य से ढाई से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 दिसंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है.

16111 Pti11 16 2024 000160B 3
Weather forecast: उत्तर भारत पड़ सकती है कड़ाके की ठंड

स्काईमेट के मुताबिक 8 दिसंबर को आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है. हालांकि दिल्ली में बारिश की संभावना काफी कम है, लेकिन आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. स्काईमेट वेदर के मुताबिक दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक दिल्ली में बारिश की संभावना बन सकती है.

Rain 3
Weather forecast: पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो सकती है बारिश

नये पश्चिमी विक्षोभ का पहाड़ी राज्यों के मौसम पर साफ असर दिखाई देगा. जम्मू कश्मीर में सर्दी का पारा और गिरेगा. श्रीनगर समेत कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे है. ऐसे में मौसम में बदलाव से तापमान में और गिरावट आ सकती है.

Weather Forecast
Weather forecast: जम्मू कश्मीर में सर्दी का पारा और गिरेगा

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 दिसंबर के बाद से ठंड में और इजाफा होगा. कोहरे का भी प्रकोप बढ़ेगा.

16111 Pti11 16 2024 000062B 2
Weather forecast: जम्मू कश्मीर में सर्दी का पारा और गिरेगा

झारखंड में इस सप्ताह से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. वहीं कई जिलों में कोहरा भी छा सकता है. रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा है कि दो तीन दिनों में ठंड से इजाफा हो सकता है.

बिहार के कई जिलों में आने वाले दिनों में कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है. इसके अलावा घना कोहरा भी छा सकता है. राजधानी पटना, भागलपुर, सीवान, मुजफ्फरपुर समेत कई और जिलों में मौसम बिगड़ सकता है.

16111 Pti11 16 2024 000060A 1
Weather forecast: बिहार में पड़ सकती है कड़ाके की सर्दी

हिमाचल प्रदेश में मौसम के तेवर आने वाले दिनों में तल्ख हो सकते हैं. मौसम विभाग ने 8 और नौ दिसंबर को राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जाहिर किया है.

Rain 4
Weather forecast: हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ हो सकती है बर्फबारी, फोटो-सांकेतिक

सर्दी का असर राजस्थान में भी दिखाई दे रहा है. कई जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़नी शुरू हो गई है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण राजस्थान में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले एक दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है.

19111 Pti11 19 2024 000063B
Weather forecast: राजस्थान में भी कड़ाके की सर्दी

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी रहेगा. आज आंध्र प्रदेश और केरल में भारी बारिश की संभावना है. वहीं, तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.

26111 Pti11 26 2024 000228B
Weather forecast: दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी रहेगा

वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ़, लक्षद्वीप और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में हल्की बारिश की संभावना है.

Previous article थाईलैंड से आए विदेशी महिला पर्यटक ने वीटीआर की सुंदरता की सराहना
Next article रिजनल कमांडर छोटू खरवार की हत्या में शामिल चार गिरफ्तार
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel