[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Weather Forecast: 15 जनवरी से मौसम लेगा करवट, आंधी-बारिश के बीच कड़ाके की ठंड, जानें मकर संक्रांति में कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast: 15 जनवरी से मौसम लेगा करवट, आंधी-बारिश के बीच कड़ाके की ठंड, जानें मकर संक्रांति में कैसा रहेगा मौसम

0
Weather Forecast: 15 जनवरी से मौसम लेगा करवट, आंधी-बारिश के बीच कड़ाके की ठंड, जानें मकर संक्रांति में कैसा रहेगा मौसम
Rain Alert

Weather Forecast: देश में जल्द ही मौसम बदलने वाला है. आईएमडी के मुताबिक 15 जनवरी से एक बार फिर आंधी बारिश का दौर शुरू हो सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है. इसके कारण मौसमी सिस्टम में बदलाव आ सकता है. दिल्ली-राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना है. इससे पहले बीते शनिवार से लेकर सोमवार तक कई राज्यों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश हुई. बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आई, कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी महसूस हुई. अब एक बार फिर मौसम बदलने वाला है. एक नजर डालते हैं देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम.

दिल्ली में कड़ाके की सर्दी

पूरा दिल्ली-एनसीआर शीतलहर कांप रहा है. हालांकि सोमवार को खिली धूप में ठंड कम महसूस हुई. वहीं शाम घिरते ही एक बार ठंड में इजाफा हो गया. इस बीच मौसम विभाग का अनुमान है कि आज यानी मकर संक्रांति के मौके पर न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी. दिल्ली एनसीआर में अभी ठंड का दौर जारी रहेगा. पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानों में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी. इस बीच मौसम विभाग का अनुमान है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 15 जनवरी से एक्टिव हो सकता है. इसके कारण दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम में बदलाव आ सकता है. बारिश का भी पूर्वानुमान है.

पंजाब और हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी

पंजाब और हरियाणा में भी ठंड का प्रकोप जारी है. सोमवार को पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज भी मौसम के तेवर तल्ख रहेंगे लुधियाना, फरीदकोट, गुरदासपुर, बठिंडा, पटियाला हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है. यही हाल हरियाणा का भी है. कई राज्यों में न्यूनतम तापमान गिर गया है.

राजस्थान में और गिरेगा पारा

राजस्थान में सोमवार की शुरुआत भीषण ठंड और घने कोहरे के साथ हुई. पूरे प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. ठंड के कारण लोगों का बुरा है. कई इलाकों में घना कोहरा भी छा रहा है. जिसके कारण सिरहन वाली सर्दी सता रही है. अलवर, पाली, अजमेर, नागौर, जालौर, बाड़मेर समेत कई और जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. शनिवार और रविवार को हुई बारिश के कारण ठंड में खासा इजाफा हो गया है. तीन दिन पहले एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार को भी कई इलाकों में नजर आ रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले एक दो दिनों में मौसम में बदलाव आ सकता है.

हिमाचल प्रदेश में 16 जनवरी से बारिश और बर्फबारी का अनुमान

हिमाचल प्रदेश के मध्यम और ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में 16 से 19 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी का अनुमान है. नये पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम में बदलाव आ सकता है. इससे पहले एक दो जगहों पर बारिश की भी संभावना है. हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य के कई डिग्री नीचे पहुंच गया है. कुकुमसेरी में रात का तापमान शून्य से 12.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. ताबो में शून्य से 10.9 डिग्री नीचे, केलांग में शून्य से 8.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया. वहीं ऊना, हमीरपुर और कांगड़ा जिलों के कुछ हिस्सों में शीतलहर जारी है.

आज कहां होगी बारिश

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक 14 और 15 जनवरी को पूर्वी राजस्थान में छिटपुट बारिश हो सकती है. 15 जनवरी को पश्चिमी राजस्थान में भी छिटपुट बारिश हो सकती है. इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 13 से 16 जनवरी को तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण आंध्र प्रदेश, और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. 15 जनवरी को तमिलनाडु और दक्षिणी केरल में भारी बारिश होने की संभावना है.

Also Read: Weather Forecast: पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानों में बढ़ेगी ठंड, एक्टिव होने वाला है नया पश्चिमी विक्षोभ, बदलेगा मौसम

Previous article मकर संक्रांति पर विशेष : तिल और उसके व्यंजनों की दुनिया, पढ़ें रविशंकर उपाध्याय का खास लेख
Next article बांग्लादेश सीमा पर बाड़
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel