[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Weather Forecast: ठंड के बीच दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बारिश, शीतलहर बढ़ाएगी सर्दी, जानिए 10 दिनों का मौसम

Weather Forecast: ठंड के बीच दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बारिश, शीतलहर बढ़ाएगी सर्दी, जानिए 10 दिनों का मौसम

0
Weather Forecast: ठंड के बीच दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बारिश, शीतलहर बढ़ाएगी सर्दी, जानिए 10 दिनों का मौसम
Navi Mumbai: Pedestrians during rainfall, at Kopar Khairane in Navi Mumbai, Wednesday, Sept. 27, 2023. (PTI Photo)(PTI09_27_2023_000345B)

Weather Forecast: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो दक्षिण के कई राज्य बारिश की चपेट में हैं. पूर्वी भारत के कई राज्यों में भी मौसम के तेवर तल्ख हैं. ताजा मौसम की बात करें तो स्काईमेट वेदर के मुताबिक, एक ट्रफ रेखा उत्तरी तमिलनाडु पर नजर आ रहा है. वहीं दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ भी बना हुआ है. चक्रवाती परिसंचरण के रूप में समुद्र तल से यह 5.8 किमी ऊपर है.

बदल रहा है मौसम का मिजाज
मौसमी गतिविधियों के कारण देश के कई राज्यों में मौसम के तेवर बदल रहे हैं. उत्तर भारत के दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रह सकता है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक पंजाब के कुछ हिस्सों में शीत दिवस से गंभीर शीत दिवस की स्थिति बन सकती है. राजस्थान में 9 और 10 जनवरी को एक-दो स्थानों पर कोल्ड डे जारी रह सकता है. यूपी और दिल्ली में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है.

किन राज्यों में हो सकती है बारिश
इसके अलावा 9 जनवरी को पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है. इसके अलावा 9 और 10 जनवरी को दक्षिणी कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 9 जनवरी को पूर्वी गुजरात, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और मध्य प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. आंतरिक तमिलनाडु, केरल और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिणी आंध्र प्रदेश में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है.

तेज हवा के साथ कड़ाके की ठंड
स्काई मेट वेदर के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों में पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में सुबह के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है. 48 घंटों के बाद राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में साफ दिन और ठंड की स्थिति बढ़ेगी.  पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा दिख सकता है. पूरे क्षेत्र शुष्क रहेगा जिसके कारण ठंड में और इजाफा हो सकता है. इन राज्यों के कई इलाकों में दिन और रात दोनों समय तेज हवा चल सकती है.

अगले 10 दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आने वाले 10 दिनों के अंदर देश में मौसमी गतिविधियों की बात की जाये तो इस दौरान उत्तर पश्चिम भारत में कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ सामने नहीं आएगा, इसके कारण बारिश संबंधी मौसमी गतिविधियों में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है. आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में हल्की से मध्यम या छिटपुट बारिश हो सकती है. कुल मिलाकर आने वाले 10 दिनों में कोई खास बारिश संबंधित गतिविधियां होने का संभावना नहीं है. हालांकि आईएमडी के मुताबिक इस सप्ताह दक्षिण तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा आने वाले दिनों में दक्षिण केरल और लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश हो सकती है.

कई हिस्सों में बढ़ेगा तापमान
आईएमडी के मुताबिक देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान न्यूनतम में इजाफा होगा. मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है. विभाग के मुताबिक अगले 10 दिनों उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान बढ़ सकता है. हालांकि इस सप्ताह दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान समेत उत्तर प्रदेश में शीतलहर चल सकती है.

Also Read: Red Sea Crisis: भारतीय निर्यात में आ सकती है 30 अरब डॉलर की गिरावट, जानिए क्या है कारण

Previous article Anupama: रुशाद राणा की शो में होगी दोबारा एंट्री, वनराज-काव्या की जिंदगी में होगा हाईवोल्टेज ड्रामा
Next article अभिषेक बच्चन से पहले इस मॉडल के प्यार में थी ऐश्वर्या राय, मनीषा कोइराला की वजह से टूटा रिश्ता
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel