[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Weather Forecast Latest Update : दिल्ली में बारिश के बाद तापमान में गिरावट

Weather Forecast Latest Update : दिल्ली में बारिश के बाद तापमान में गिरावट

0
Weather Forecast Latest Update : दिल्ली में बारिश के बाद तापमान में गिरावट
New Delhi: A group of migrant workers walk to their villages amid the nationwide complete lockdown, on the NH24 near Delhi-UP Border in New Delhi, Thursday, March 26, 2020. The migrants, reportedly, started their journey to their villages in Uttar Pradesh on foot after they were left with no other option following the announcement of a 21-day lockdown across the country to contain the Covid-19, caused by the novel coronavirus. (PTI Photo/ Ravi Choudhary)(PTI26-03-2020_000215A)

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को हल्की बारिश और बादल छाये रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए लागू किए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण सड़कों से बड़ी संख्या में वाहनों के नदारद होने से वायु गुणवत्ता भी लगातार दूसरे दिन संतोषजनक श्रेणी (एक्यूआई 92) में बनी रही.

मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि प्रदूषण स्तर संतोषजनक और मध्यम श्रेणियों के बीच रहने की उम्मीद है क्योंकि प्रदूषण के स्रोत, जैसे निर्माण गतिविधियां, कारखानों, कार्यशालाओं के कामकाज 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान बंद रहेंगे.

गुरुवार को, शहर में कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई और करीब दिन भर बादल छाए रहे, जिससे अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. बुधवार को यह 33.3 डिग्री सेल्सियस था.

हालांकि, न्यूनतम तापमान बढ़कर 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है. भारतीय मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ओलावृष्टि, धूल भरी आंधी-तूफान आने की आशंका है. दिल्ली में इस महीने पहले ही 103.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो मार्च महीने में सबसे अधिक है.

Previous article अंडमान निकोबार में कोरोना वायरस से संक्रमित पहला मामला पाया गया
Next article CoronaVirus Lock down : साहिबगंज में गरीबों को 9 दाल-भात केंद्रों पर मुफ्त में मिलेगा भरपेट भोजन
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel