[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Weather Forecast: अगले चार से पांच दिन देश के कई राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD अलर्ट जारी

Weather Forecast: अगले चार से पांच दिन देश के कई राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD अलर्ट जारी

0
Weather Forecast: अगले चार से पांच दिन देश के कई राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD अलर्ट जारी
Weather Forecast

Weather Forecast: झारखंड में 13 और 14 अक्टूबर को मौसम साफ और शुष्क रहेगा. जबकि मौसम विभाग के अनुसार 15, 16,17 और 18 अक्टूबर को राज्य के दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.

तमिलनाडु में 15 से 18 तक भारी बारिश का अनुमान

तमिलनाडु में मौसम विभाग द्वारा अगले सप्ताह भारी बारिश की भविष्यवाणी को देखते हुए किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं. मौसम विभाग ने 15, 16, 17 और 18 अक्टूबर को भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. विशेष रूप से चेन्नई और आसपास के जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5-6 दिनों के दौरान दक्षिणी भीतरी कर्नाटक, केरल, माहे और तमिलनाडु में भारी बारिश जारी रहने की आशंका है. मौसम विभाग के अनुसार 14 से 16 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर अत्याधिक भारी बारिश होने की आशंका है.

राजस्थान में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश

राजस्थान के कई इलाकों में बीते 24 घंटे में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर के अनुसार, पूर्वी हवाओं के प्रभावी होने से दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर, कोटा तथा जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी कुछ दिन बादल छाए रहने तथा मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है.

Previous article Aaj Ka Rashifal 13 October 2024: वृश्चिक राशि वाले आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, जानें आज 13 अक्टूबर 2024 का राशिफल
Next article Aaj Ka Love Rashifal: कुंभ राशि वालों के आपसी सहयोग से रिश्ते मजबूत होंगे, जानें आज 13 अक्टूबर 2024 का लव राशिफल
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel