[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Weather: अगले 7 दिनों तक इन राज्यों में बारिश का तांडव, आंधी-तूफान के साथ होनी बरसात, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather: अगले 7 दिनों तक इन राज्यों में बारिश का तांडव, आंधी-तूफान के साथ होनी बरसात, IMD ने जारी किया अलर्ट

0
Weather: अगले 7 दिनों तक इन राज्यों में बारिश का तांडव, आंधी-तूफान के साथ होनी बरसात, IMD ने जारी किया अलर्ट
Heavy Rain Alert

Weather forecast: भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि जुलाई के महीने की तरह ही अगस्त में भी देश के अलग-अलग राज्यों में बारिश का कहर जारी रह सकता है. आईएमडी की ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, अगले 7 दिनों के दौरान देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. आईएमडी की ओर से चेतावनी जारी की गई है और कई इलाकों को अलर्ट पर रखा गया है.

उत्तर-पश्चिम भारत में कुछ इस तरह रहेगा मौसम का हाल

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 7 दिनों तक भारी से अत्यधिक बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि जम्मू-कश्मीर में 4 से 6 अगस्त को अत्यधिक बारिश हो सकती है. इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 6 अगस्त तक गरज और चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है. पंजाब में 31 जुलाई और 3 से 4 अगस्त के बीच भयंकर वर्षा की संभावना है. वहीं हरियाणा और चंडीगढ़ में 31 जुलाई और 2 से 5 अगस्त के बीच झमाझम बारिश होने की संभावना है.

पूर्वी उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां 2 से 5 अगस्त को और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 से 5 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान में 31 जुलाई और 1 अगस्त को जोरदार बारिश होने की आशंका है. जबकि पूर्वी राजस्थान में मौसम विभाग ने 1 अगस्त और 3 से 6 अगस्त के दौरान गरज-चमक के साथ बहुत भारी बारिश की संभावना बताई है.

उत्तर-पूर्व भारत में मौसम

भारतीय मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार असम और मेघालय में 2 अगस्त को बहुत भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान कई इलाकों में आंधी-तूफान आने की आशंका जताई गई है. इसके अलावा अगले 7 दिनों तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान आंधी और बिजली गिरने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

पूर्वी और मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम?

पूर्वानुमान लगाया गया है कि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 31 जुलाई से 7 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है. गंगा के पश्चिम बंगाल और झारखंड में 31 जुलाई और 1 अगस्त को अत्यधिक बारिश हो सकती है. बिहार की बात करें तो यहां 31 जुलाई से 5 अगस्त तक गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 1 अगस्त को और मध्य प्रदेश में 4 से 6 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने बताया है कि तमिलनाडु, केरल और माहे में 2 से 6 अगस्त के दौरान भयंकर बारिश हो सकती है. इस दौरान कई इलाकों में 40-50 किमी/घंटा की गति से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं. दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले 5 दिनों के दौरान वर्षा होने की संभावना है. वहीं लक्षद्वीप, कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और तेलंगाना में अगले 7 दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

यह भी पढ़े: F-35 Fighter Jets : अमेरिका को लगा जोरदार झटका! भारत नहीं खरीदेगा एफ-35 फाइटर जेट

Previous article Rules Change: LPG से लेकर EMI तक… आज से बदल गए ये नियम, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
Next article Bihar Politics: ‘मेरी रगों में लालू जी का खून है…’, महुआ में बोले तेज प्रताप यादव- मैं तेजस्वी को अर्जुन माना था, लेकिन…
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel