[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Weather Forecast: गहरे दवाब का क्षेत्र पुरी तट से टकराया, भारी से अत्यधिक बारिश की आशंका, IMD अलर्ट

Weather Forecast: गहरे दवाब का क्षेत्र पुरी तट से टकराया, भारी से अत्यधिक बारिश की आशंका, IMD अलर्ट

0
Weather Forecast: गहरे दवाब का क्षेत्र पुरी तट से टकराया, भारी से अत्यधिक बारिश की आशंका, IMD अलर्ट
Weather Forecast

Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव का क्षेत्र सोमवार को ओडिशा में पुरी के पास तट से टकराया. जिसके बाद कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका बढ़ गई है. मौसम विभाग ने ओडिशा के 10 जिलों-गंजाम, कंधमाल, नयागढ़, खुर्दा, बलांगिर, बौध, मलकानगिरी, कोरापुट, नवरंगपुर और पुरी में मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक भारी से बहुत भारी बारिश (7-20 सेंटीमीटर) होने की आशंका जताते हुए उनके लिए ‘रेड अलर्ट’ (कार्रवाई करें) जारी किया है. इस अवधि के दौरान कटक, अनुगुल, ढेंकानाल, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा और सोनपुर जिले में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है. विभाग ने मछुआरों को 11 सितंबर तक समुद्र के पास न जाने की सलाह दी है.

दिल्ली में बारिश का अनुमान

आईएमडी ने मंगलवार को दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

गहरे अवदाब के कारण दक्षिणी बंगाल में मध्यम बारिश होगी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे अवदाब के ओडिशा में पुरी तट पर पहुंचने के कारण पश्चिम बंगाल के दक्षिणी इलाकों में अगले दो दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान किया है. आईएमडी ने बताया कि दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, बांकुरा और पुरुलिया जिलों के अधिकतर स्थानों पर और राज्य के शेष दक्षिणी भागों में कई स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है.

राजस्थान के अनेक जिलों में भारी बारिश, मानसून अभी सक्रिय रहेगा

राजस्थान के अनेक जिलों में बीते चौबीस घंटे में भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अनेक भागों में बारिश का दौर अभी जारी रहने व कई जगह भारी से अति भारी बारिश होने का अनुमान है. मौसम केंद्र के अनुसार 10 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के अनेक भागों में मध्यम से तेज बारिश होने तथा कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम केंद्र के अनुसार इसी तरह 11-12 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, कोटा, उदयपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 4-5 दिन मेघ गर्जन के साथ बारिश होने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है.

Previous article Love Rashifal 10 September 2024: प्यार और मोहब्ब्त के मामले में ऐसा होगा आज का दिन, जानें मेष से लेकर मीन राशि का लव राशिफल
Next article Santan Saptami 2024: आज है संतान सप्तमी, जानें व्रत कथा, महत्व, पूजा विधि और नियम
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel