[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना, आया IMD का अलर्ट

इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना, आया IMD का अलर्ट

0
इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना, आया IMD का अलर्ट
कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट (Photo: PTI)

Kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 8 और 11 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में अलग-अलग जगहों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है. 9 से 11 फरवरी के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

पश्चिम बंगाल का कैसा रहेगा मौसम?

पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिन तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है. इसके बाद इसमें लगभग दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान है. आईएमडी के अनुसार, अगले सात दिन तक राज्य में शुष्क मौसम बने रहने के कारण उप-हिमालयी जिलों के ज्यादातर हिस्सों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है.

दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम?

विभाग ने बताया कि रविवार को आसमान साफ रहेगा. सोमवार को आसमान में बादल छाए नजर आ सकते हैं जबकि सुबह के समय कुछ इलाकों में कोहरा छाया रहेगा. मंगलवार को भी कुछ इसी तरह का मौसम रह सकता है. 9 फरवरी को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 23 से 25 डिग्री सेल्सियस और 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?

पश्चिमी विक्षोभ के असर से झारखंड के लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट देखने को मिल रही है. आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिर सकता है.

यह भी पढ़ें : अगले 2 दिन कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? IMD ने दी जानकारी

बिहार का मौसम कैसाद रहेगा?

बिहार में ठंड की स्थिति फिलहाल सामान्य बनी हुई है. दिन और रात में लोगों को ठंड लग रही है, लेकिन दोपहर में धूप निकलने से हल्की गर्मी महसूस हो रही है. विभाग के अनुसार, 12 फरवरी के बाद मौसम में बदलाव आ सकता है और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है. 

Previous article अंडर-19 वर्ल्ड कप हीरो अब देगा 10वीं बोर्ड परीक्षा, वैभव का एडमिट कार्ड हुआ जारी
Next article टिम सीफर्ट की फिफ्टी, न्यूजीलैंड का जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप में आगाज, अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel