[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने दिया वेदर अपडेट

बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने दिया वेदर अपडेट

0
बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने दिया वेदर अपडेट
बारिश और बर्फबारी का अलर्ट (File Photo)

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 9 और 11 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के अलावा गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में अलग-अलग जगहों पर बारिश की संभावना है. इन इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है. 9 से 11 फरवरी के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गई है.

पश्चिम बंगाल का कैसा रहेगा मौसम?

पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिन तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया जा सकता है. इसके बाद तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया गया है. आईएमडी के अनुसार, अगले सात दिन तक  बंगाल में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है.

दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम?

विभाग ने बताया कि सोमवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 25 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. मंगलवार को भी कुछ इसी तरह का मौसम रह सकता है. 9 फरवरी को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 23 से 25 डिग्री सेल्सियस और 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : पहाड़ों पर बर्फबारी और तराई इलाकों में बारिश की संभावना, इन राज्यों में बढ़ेगी सर्दी, जानें मौसम का ताजा हाल

झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?

पश्चिमी विक्षोभ के असर से झारखंड के लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट हो रही है. आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है. मौसम विभाग के अनुसार अब न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरने की संभावना है.

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?

राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा. विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 9 फरवरी यानी आज से उत्तर पश्चिमी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है.

पंजाब का मौसम कैसा रहेगा?

पंजाब के कई हिस्सों में रविवार को कड़ाके की ठंड पड़ी. फरीदकोट व होशियारपुर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. अभी मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है.

Previous article लकी नंबर और लकी कलर कैसे चुनें? अंक ज्योतिष से आसान तरीका
Next article Bengal News: झारखंड से कोलकाता आकर बड़ाबाजार में चुराते थे मोबाइल, गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel