[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National कई राज्यों का बिगड़ेगा मौसम, बारिश का अलर्ट जारी

कई राज्यों का बिगड़ेगा मौसम, बारिश का अलर्ट जारी

0
कई राज्यों का बिगड़ेगा मौसम, बारिश का अलर्ट जारी
मौसम की जानकारी (Photo: PTI)

Weather Forecast : आईएमडी ने कहा कि 8 से 13 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है. विभाग के अनुसार, 7 से 9 मार्च तक ओडिशा, 8 से 10 मार्च तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 9 और 10 मार्च को बिहार जबकि 9 से 11 मार्च तक झारखंड में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

इन राज्यों में भी मौसम रहेगा खराब

11 मार्च को सिक्किम, 9 से 13 मार्च तक अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है. 10 से 13 मार्च तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, 8 और 9 मार्च को केरल, तटीय आंध्र प्रदेश में भी इसी तरह का मौसम रह सकता है.

दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम?

8 मार्च को मौसम साफ रह सकता है. अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं, 9 और 10 मार्च को आसमान में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है. 9 मार्च को न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है.

बिहार का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 9 और 10 मार्च को बिहार के कई जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा को लेकर अलर्ट जारी किया है. खासकर उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

झारखंड का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, 8, 9 और 10 मार्च को झारखंड के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और मध्य हिस्सों में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें : 8, 9, 10, 11, 12 और मार्च को बारिश, 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?

राजस्थान में अगले एक हफ्ते तक मौसम ज्यादातर शुष्क रहने की संभावना है. आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है. वहीं राज्य के कुछ इलाकों में अगले 3 से 4 दिनों में तापमान 38 से 40 डिग्री तक पहुंच सकता है. खासकर 10 और 11 मार्च को दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में हीटवेव (लू) चलने की भी संभावना है.

मौसम की विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Previous article आज का लव राशिफल 8 मार्च 2026: इन राशियों की चमकेगी लव लाइफ, यहां जानें किसके रिश्ते में आएगी दूरी
Next article राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, तापमान पहुंचेगा 40 डिग्री तक
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel