[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मौसम: यूपी और दिल्ली के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, आया IMD का अलर्ट

मौसम: यूपी और दिल्ली के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, आया IMD का अलर्ट

0
मौसम: यूपी और दिल्ली के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, आया IMD का अलर्ट
मौसम की जानकारी (Photo: PTI)

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि पंजाब में 3 से 6 मई, हरियाणा और चंडीगढ़ में 3-6 मई के दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 30–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

वहीं उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में 3 से 6 मई और पूर्वी हिस्सों में 4 से 7 मई के दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में होगी बारिश

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 5 दिनों तक मौसम बदलता रहेगा. कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

दिल्ली में होगी बारिश

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली में बारिश हो सकती है. 3 मई को गरज, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है. सोमवार (4 मई) को भी ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है. अगले दो दिनों के लिए बारिश और आंधी-तूफान की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

झारखंड का मौसम कैसा रहेगा?

झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदलता हुआ नजर आएगा. ज्यादातर इलाकों में आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है. 2-3 दिन तक तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है, उसके बाद हल्की गिरावट हो सकती है. साथ ही कई इलाकों में तेज हवा (40–60 किमी/घंटा), वज्रपात और कहीं-कहीं ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है.

Jharkhand Weather 1
Jharkhand weather

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का मौसम कैसा रहेगा

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिन तक मौसम बदला-बदला रहेगा. 3 से 6 मई के दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है. इस दौरान 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

तमिलनाडु, पुडुचेरी के अलावा यहां होगी बारिश

3 से 6 मई के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और तेज हवाएं (30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक) चल सकती हैं.

पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Previous article झारखंड में मलेरिया का ‘हॉटस्पॉट’ बना पश्चिमी सिंहभूम, 50% मामले इन 5 जिलों में
Next article 3 मई की टॉप 20 खबरें: धनबाद में मजदूरों की मौत, पुणे में मासूम से दरिंदगी से आक्रोश
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel