[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मौसम: भीषण गर्मी से बेहाल ये राज्य, जानें कब पहुंचेगा मानसून

मौसम: भीषण गर्मी से बेहाल ये राज्य, जानें कब पहुंचेगा मानसून

0
मौसम: भीषण गर्मी से बेहाल ये राज्य, जानें कब पहुंचेगा मानसून
मौसम की जानकारी (Photo: PTI)

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 25 और 28 से 30 मई के दौरान, जबकि उत्तराखंड में 25, 29 और 30 मई के दौरान छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 से 30 मई के दौरान छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25 से 29 मई के बीच इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है.

कोंकण और गोवा के अलावा यहां होगी बारिश

27 और 28 मई को कोंकण और गोवा में, 25 से 28 मई के दौरान मध्य महाराष्ट्र में जबकि 25 से 27 मई के बीच मराठवाड़ा में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में 25 से 27 मई के दौरान मौसम बेहद गर्म रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान लगभग 43 से 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जिससे भीषण गर्मी और हीटवेव जैसी स्थिति बनेगी. 25 मई को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं. इस दौरान कहीं-कहीं धूल भरी आंधी, गरज-चमक के साथ बहुत हल्की बारिश या आंधी आने की भी संभावना है.

Delhi Weather 8
Delhi weather

26 मई को केरल में दस्तक देगा मानसून

मौसम विभाग ने मानसून के 26 मई को केरल में दस्तक देने का अनुमान जताया है. विभाग ने 28 मई से तीन जून के बीच केरल के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का भी अनुमान व्यक्त किया है.

बिहार में लू की स्थिति

बिहार के कई हिस्सों में रविवार (24 मई) को लू की स्थिति रही और राज्य के कम से कम 10 स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया. आईएमडी ने चेतावनी दी है कि बिहार के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भीषण लू की स्थिति बनी रहेगी.

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी

राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. रविवार को पश्चिमी हिस्सों में तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि श्रीगंगानगर में रविवार को सबसे अधिक 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. मौसम केंद्र, जयपुर ने ‘हीटवेव’ अलर्ट जारी किया है और चेतावनी दी है कि अगले तीन से चार दिन तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान है, साथ ही तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. 26 और 27 मई को पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 46–47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और कुछ स्थानों पर भीषण लू की स्थिति बन सकती है.

Previous article Begusarai News : जानें जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा
Next article Kaimur News : ओपीडी शेड्यूल जारी, भभुआ सदर अस्पताल जाने से पहले देख लें डॉक्टरों की लिस्ट
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel