[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मौसम : दिल्ली में पारा जाएगा 45 डिग्री सेल्सियस तक, इन राज्यों में लू का अलर्ट

मौसम : दिल्ली में पारा जाएगा 45 डिग्री सेल्सियस तक, इन राज्यों में लू का अलर्ट

0
मौसम : दिल्ली में पारा जाएगा 45 डिग्री सेल्सियस तक, इन राज्यों में लू का अलर्ट
मौसम की जानकारी (Photo: PTI)

Weather Forecast :  मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि जम्मू-कश्मीर में 24 से 25 मई के दौरान, हिमाचल प्रदेश में 29 मई को जबकि उत्तराखंड में 24 और 25 मई के बीच, कई स्थानों पर बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 28 और 29 मई को जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में  24 मई को कई स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

राजस्थान में गर्मी के और भीषण होने का अनुमान

राजस्थान में गर्मी का दौर जारी है. मौसम विभाग ने रविवार (24 मई) से इसके और भीषण होने का पूर्वानुमान जताया है. आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह के दौरान मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 24 मई से तापमान में दो-तीन डिग्री बढ़ोतरी होने व राज्य के कुछ भागों में हीट वेव व कहीं-कहीं सीवियर हीट वेव का अनुमान है.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में 24 से 26 मई 2026 के दौरान मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है. इस अवधि में भीषण गर्मी और हीट वेव जैसी स्थिति बनी रह सकती है. अधिकतम तापमान लगभग 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. दिन के समय तेज सतही हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 20–30 किमी प्रति घंटे तक रहेगी और कभी-कभी झोंकों के साथ 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. कुल मिलाकर दिल्ली में गर्म और शुष्क मौसम के साथ लू जैसी स्थिति बनी रहने की संभावना है.

Delhi Weather 4
Delhi weather

ओडिशा में 28 मई तक लू चलने का पूर्वानुमान

आईएमडी ने ओडिशा में 28 मई तक लू की स्थिति जारी रहने का पूर्वानुमान जताया. 23 मई को राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में पांच स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया. औद्योगिक शहर झारसुगुड़ा में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद संबलपुर, हीराकुड, टिटलागढ़ और बौध में भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा. झारसुगुड़ा, संबलपुर और बोलांगीर जिलों के कुछ स्थानों पर लू चलने का अनुमान है जबकि बोलांगीर जिले के कुछ स्थानों पर रात में भी गर्मी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने रविवार यानी 24 मई को इन जिलों के लिए लू की स्थिति को लेकर ‘ऑरेंज अलर्ट’ (तैयार रहें) जारी किया है.

यह भी पढ़ें : तेलंगाना में लू का कहर: 16 लोगों की मौत, झारखंड-बिहार समेत इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट

झारखंड में लू की चेतावनी

झारखंड के तीन जिलों के लिए मौसम विभाग ने सोमवार से लू की चेतावनी जारी की और 24 मई से अगले छह दिनों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया. 24 मई को उत्तर-पूर्वी और कुछ मध्य जिलों, विशेषकर धनबाद में बारिश के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया था. 25 मई के लिए उत्तर-पश्चिमी जिलों गढ़वा, पलामू और चतरा के लिए लू की चेतावनी जारी की. विभाग ने बताया कि 24 से 29 मई तक राज्य भर में गरज, बिजली और 40-50 किलोमीटर (किमी) प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया. उत्तर पूर्व और उससे सटे मध्य भागों के 13 जिलों में 24 और 25 मई को बारिश होने का अनुमान है.

पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Previous article Buxar News: बक्सर की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक धरोहर को नई पहचान देने की दिशा में बड़ी पहल
Next article WhatsApp पर बिना नंबर शेयर किए शुरू करें चैट, जानें Username सेट करने का तरीका
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel