[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया, बारिश का अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया, बारिश का अलर्ट जारी

0
बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया, बारिश का अलर्ट जारी
बारिश का अलर्ट जारी (File Photo)

Weather Forecast : दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में बुधवार (25 फरवरी 2026) को हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान सभी दक्षिणी जिलों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी. 23 फरवरी को दक्षिण बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, हुगली, दक्षिण और उत्तर 24 परगना, पूर्व एवं पश्चिम मेदिनीपुर तथा झारग्राम जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. उप-हिमालयी जिलों (दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार) में भी हल्की बारिश हो सकती है.

झारखंड में कई जगहों पर हल्की बारिश संभव

झारखंड के कई जिलों में मौसम का मिजाज सोमवार से बदलने की संभावना है. मौसम केंद्र का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक सामान्यत: आकाश में बादल छाये रहेंगे. सोमवार को राज्य के दक्षिण और मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है. मंगलवार 24 फरवरी को भी बादल छाये रहेंगे. राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. 25 फरवरी को सुबह में कुहासा होने की संभावना है, लेकिन बारिश का अनुमान नहीं है. 26 फरवरी से मौसम साफ हो जायेगा.

यह भी पढ़ें : बिहार में मौसम का दोहरा रंग, कहीं बादल तो कहीं चुभती गर्मी

राजस्थान में शुष्क मौसम रहने का अनुमान

राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में अगले सप्ताह मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार 23 और 24 फरवरी को राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा. विभाग ने कहा कि अगले 48 घंटों के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है.

इन इलाकों में बारिश का अनुमान

1. 23 से 26 फरवरी के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज-चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान कुछ स्थानों पर छिटपुट से लेकर कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

2. 23 और 24 फरवरी को ओडिशा में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

3. 23 फरवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने की आशंका है. 23 और 24 फरवरी को असम, मेघालय, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में भी गरज और बिजली की संभावना जताई गई है.

4. 23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश और बर्फबारी की संभावना है. वहीं 23 और 24 फरवरी को उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गई है.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा

सोमवार को कुछ इलाकों में धुंध छाए नजर आए. मौसम विभाग ने अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 29 से 31 और 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना व्यक्त की है.

Previous article बिहार में मौसम का दोहरा रंग, कहीं बादल तो कहीं चुभती गर्मी
Next article बंगाल की राजनीति के चाणक्य मुकुल रॉय का निधन, तृणमूल कांग्रेस के एक अध्याय का अंत
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel