[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Weather Forecast : बिहार-झारखंड में होगी बारिश, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast : बिहार-झारखंड में होगी बारिश, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

0
Weather Forecast : बिहार-झारखंड में होगी बारिश, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Today

Weather Forecast : दिल्ली में लोगों को अब गर्मी कर एहसास होने लगा है. बुधवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए नजर आ सकते हैं. यहां का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 15 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. शुक्रवार को जहां दिल्ली में बादल नहीं नजर आएंगे, वहीं शनिवार को फिर आंशिक बादल राजधानी में देखने को मिल सकते हैं. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

ओडिशा में होगी बारिश

ओडिशा के मौसम की बात करें तो यहां के कई जिलों में भारी बारिश हुई है. मौसम विभाग ने सूबे के नौ जिलों क्योंझर, अंगुल, ढेंकनाल, जाजपुर, कंधमाल के साथ-साथ कालाहांडी, बोलांगीर, सुबर्णपुर और बौध में 21 मार्च को बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. इस बारिश की वजह से तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है.

Delhi Weather 3
Weather forecast : बिहार-झारखंड में होगी बारिश, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल 3

Delhi Weather Today

इन राज्यों में बारिश के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार, बिहार के साथ-साथ सिक्किम और पश्चिम असम में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं तमिलनाडु, केरल और पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. गुरुवार से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. यहां ऐसा मौसम 23 मार्च तक जारी रह सकता है.

बिहार का मौसम

बिहार के मौसम की बात करें तो अधिकतर जिलों में आज बारिश देखने को मिल सकती है. राजधानी पटना के भी एक-दो स्थानों पर बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सूबे के उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व के जिलों में वज्रपात हो सकता है. विभाग की ओर से इन इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है.

Read More : Weather Forecast: झारखंड-छत्तीसगढ़ में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, जानें अपने इलाके का हाल

झारखंड में साफ हो जाएगा मौसम

बंगाल की खाड़ी से आ रहे टर्फ का असर झारखंड में नजर आ रहा था जिसके अब कम होने की संभावना है. शुक्रवार से मौसम साफ होने के आसार हैं. गुरुवार को मौसम कैसा रहेगा? यदि आपके मन में यह सवाल आ रहा है तो बता दें कि संताल परगना में आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश भी देखने को मिल सकती है. 24 मार्च से एक बार फिर आकाश में बादल छाने की संभावना है.

Previous article World Down Syndrome Day : आज है विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस, जानिए इसका इतिहास और 2024 की थीम
Next article Jharkhand weather forecast: झारखंड में बारिश से कब मिलेगी राहत, होली में छाये रह सकते हैं बादल
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel