[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, गिरेगी बिजली

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, गिरेगी बिजली

0
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, गिरेगी बिजली
कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट (Photo: PTI)

Weather Forecast :  मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 21 और 22 फरवरी को तमिलनाडु, केरल और माहे में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. विभाग के अनुसार, 23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश या बर्फबारी देखने को मिल सकती है. वहीं 22 से 24 फरवरी के बीच उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी छिटपुट बारिश या बर्फबारी होने की संभावना व्यक्त की गई है.

बंगाल और झारखंड में बारिश की संभावना

IMD के अनुसार, 24 फरवरी को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और झारखंड में गरज-चमक व बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. 23 और 24 फरवरी को ओडिशा के कुछ इलाकों में भी गरज और बिजली के साथ छिटपुट हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं.

महाराष्ट्र और गुजरात का मौसम कैसा रहेगा?

अगले 4 दिनों में महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है. इसके बाद के 3 दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. वहीं, अगले 2 दिनों में गुजरात में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ सकता है.

न्यूनतम तापमान के बारे में विभाग ने दी ये जानकारी

1. अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की बात विभाग की ओर से कही गई है.
2. अगले 3 दिनों में पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है.

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?

एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के अनेक इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. विभाग के अनुसार, अब राज्य में मौसम साफ रहने और तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें : 19,21 और 22 फरवरी अंडमान से केरल तक भारी बारिश, उत्तर भारत में चढ़ेगा पारा, फिर मौसम की करवट

दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम?

शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. दिन में आसमान साफ रहेगा. कुछ इसी तरह का मौसम शनिवार को भी रह सकता है. 

Previous article व्हाट्सएप पर बनी 2 भारतीयों पर हमले की योजना, इजरायल बोला यह बर्दाश्त नहीं… आरोपी गिरफ्तार
Next article बॉक्स ऑफिस पर ‘ओ’रोमियो’ की रफ्तार कायम, 7वें दिन भी करोड़ों की कमाई
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel