[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मौसम : बंगाल में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी, IMD का आया वेदर अपडेट

मौसम : बंगाल में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी, IMD का आया वेदर अपडेट

0
मौसम : बंगाल में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी, IMD का आया वेदर अपडेट
मौसम की जानकारी (Photo: PTI)

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 16 से 19 अप्रैल के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है. इस दौरान 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. 17 से 19 अप्रैल के दौरान हिमाचल प्रदेश में और 17 अप्रैल को उत्तराखंड में भी छिटपुट बारिश होने की संभावना है.

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) और सिक्किम में 16 से 19 अप्रैल के दौरान, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल (कोलकाता, हावड़ा, हुगली, नदिया वाला इलाका)  में 17 अप्रैल को जबकि ओडिशा में 16 से 20 अप्रैल के दौरान हल्की बारिश हो सकती है.

कर्नाटक के मौसम का हाल

18 और 19 अप्रैल को आंतरिक कर्नाटक में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 16 से 19 अप्रैल के दौरान तटीय कर्नाटक में जबकि 16 और 17 अप्रैल को आंतरिक कर्नाटक में बिजली गिरने की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश में 17 और 18 अप्रैल को बिजली गिरने की संभावना है.

महाराष्ट्र के मौसम का हाल

मध्य महाराष्ट्र में 18 से 21 अप्रैल के दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Delhi Weather 1
Delhi weather

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में अगले 6 दिन (16–21 अप्रैल 2026) तक मौसम ज्यादातर साफ रहने वाला है, बीच-बीच में हल्के बादल भी आकाश में नजर आ सकते हैं. अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : फिर मौसम की करवट, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी, आंधी-तूफान का अलर्ट

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?

राजस्थान में अगले 3-4 दिनों तक अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है. खासकर 17–18 अप्रैल के दौरान पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक रहेगा. इस दौरान कुछ स्थानों पर हीटवेव (लू) चलने की भी संभावना जताई गई है, जिससे गर्मी काफी तेज महसूस होगी.

Previous article 16 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: आज से संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र, आसिम मुनीर पहुंचे तेहरान, शांति वार्ता 2.0 की उम्मीद
Next article संदेशखाली ममता बनर्जी के लिए खतरे की घंटी? जानिए 2026 का समीकरण और जमीनी हकीकत
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel