[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National कहीं बारिश और तेज हवा, कहीं पारा 42 डिग्री के पार, इन राज्यों में मौसम की करवट

कहीं बारिश और तेज हवा, कहीं पारा 42 डिग्री के पार, इन राज्यों में मौसम की करवट

0
कहीं बारिश और तेज हवा, कहीं पारा 42 डिग्री के पार, इन राज्यों में मौसम की करवट
Weather Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, फोटो पीटीआई

Weather Alert: हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी दर्ज की गई. शिमला, जुब्बरहट्टी, सुंदरनगर, जोत और कांगड़ा में मौसम खराब रहा. पिछले 24 घंटों में संगराह में सबसे अधिक 31 मिमी बारिश हुई. इसके अलावा शिमला में 18 मिमी, नाहन में 13.2 मिमी और मंडी में 7.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. मौसम विभाग ने 11 और 12 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तेज हवाएं, बिजली चमकने और बारिश की संभावना जताई गई है. विभाग के अनुसार 10 मई से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. हमाचल का ताबो राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं ऊना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दिल्ली में बादल और गरज-चमक की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम रहा. मौसम विभाग ने दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

बिहार में तेज बारिश और ओलावृष्टि

बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में बुधवार को मौसम अचानक बदल गया. तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ. दोपहर में काले बादलों के चलते कई इलाकों में अंधेरा छा गया. मौसम विभाग ने राज्य के 15 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग ने चेतावनी दी है कि सात मई तक उत्तर और दक्षिण-पूर्वी बिहार में आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि की आशंका बनी रहेगी. किशनगंज, सुपौल, अररिया और खगड़िया समेत कई जिलों में अगले 24 से 48 घंटों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश में फिर बढ़ेगा तापमान

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने के साथ अगले सप्ताह तापमान में तेजी से वृद्धि होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों में अधिकतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. हालांकि विभाग ने यह भी कहा है कि फिलहाल लू चलने की संभावना नहीं है. आठ मई के बाद राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. गुरुवार को लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी कम था. वहीं उरई में 37.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा.

राजस्थान में गर्मी का असर बढ़ा

राजस्थान में तापमान लगातार बढ़ रहा है. फलौदी में बुधवार को सबसे अधिक 42.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इसके अलावा जैसलमेर में 42.2 डिग्री और बाड़मेर में 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है. नौ मई से पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई गई है. साथ ही जोधपुर संभाग और आसपास के क्षेत्रों में धूल भरी हवाएं चल सकती हैं.

Also Read: Rain Warning: अगले 48 घंटे तक बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट, तूफानी हवा की चेतावनी

Previous article एंबुलेंस का उपयोग मरीज ढोने के बजाय दवा और मेडिकल लॉजिस्टिक ढोने में किया जा रहा है
Next article गढ़वा में लक्ष्य 14914, पर दो माह में 92 किशोरियों को ही मिला एचपीवी टीका
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel